फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sangeeta Bijlani at Salman Khan’s ‘Bajrangi Bhaijaan’ screening

लौट आया है 'दबंग' सलमान खान का पुराना प्यार!

Tue, 14 Jul 2015 07:04 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
Sangeeta Bijlani at Salman Khan’s ‘Bajrangi Bhaijaan’ screening

विज्ञापन


बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के प्रशंसक भले ही लंबे समय से अपने पसंदीदा अभिनेता को विवाह बंधन में बंधते देखने का इंतजार कर रहे हों लेकिन सलमान फिलहाल शादी करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि वह प्यार में पूरा यकीन रखते हैं।

हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह अरेंज मैरिज के लिए भी विचार कर सकते हैं लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वह किसी लड़की में किन गुणों को खोजते हैं तो उन्होंने कहा कि शादी का विचार रद्द हो चुका है, प्यार लौट आया है।

विज्ञापन


ये कयास लगातार लगाए जा रहे हैं कि सलमान की जिंदगी में लौटकर आया प्यार आखिर हैं कौन। हाल ही के कुछ कार्यक्रम कई इशारे कर रहे हैं। हाल ही में सलमान 'बाहुबली' देखने पहुंचे तो उनके साथ उनकी पूर्व प्रेमिका संगीता बिजलानी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अगले ही दिन सलमान की 'बजरंगी भाईजान' की स्पेशल स्क्रीनिंग में फिर संगीता देखी गई। इसके बाद लगातार इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या सलमान का लौटा हुआ प्यार संगीता ही तो नहीं हैं।

'सलमान मेरे दोस्त, गॉडफादर और सबकुछ'

Sangeeta Bijlani at Salman Khan’s ‘Bajrangi Bhaijaan’ screening

सलमान के साथ फिल्म 'लकी' से कैरियर की शुरूआत करने वाली स्नेहा उल्लाल दस साल बाद एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रही हैं। हाल ही में उन्होने कहा था कि सलमान उनके गॉडफादर, दोस्त और गुरू सबकुछ हैं।

कहा जाता है कि एश्वर्या से चेहरा मिलने के कारण ही सलमान स्नेहा को फिल्मों में लाए थे। हाल ही में स्नेहा एक कार्यक्रम में देर रात सलमान खान के साथ गाड़ी में कहीं जाती भी देखी गई थी। ऐसे में ये भी एक कयास है कि क्या सलमान का हाल ही में किया गया इशारा कहीं स्नेहा की ओर तो नहीं था।

अब सलमान का लौटकर आया प्यार अखिर कौन है इसका सही सही जानकारी तो खुद सलमान ही दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed