{"_id":"59631c0b4f1c1b14598b4a69","slug":"sandeep-aur-pinky-faraar-shooting-start-from-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन संग फिर फरार हाेंगी परिणीति, अक्टूबर में शुरू होगी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन संग फिर फरार हाेंगी परिणीति, अक्टूबर में शुरू होगी शूटिंग
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'इश्कजादे' की जोड़ी एक बार फिर से अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। यशराज बैनर की नई फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा दोबारा साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी। अर्जुन कपूर के फैन ने #askarjun के सेशन में जब उनसे सवाल किया कि 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग कब शुरु होगी। जवाब में अर्जुन ने कहा, अक्टूबर।
विज्ञापन
'इश्कजादे' के 5 साल बाद अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की हिट जोड़ी दूसरी बार एक साथ दर्शकों के सामने होगी। फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ऐसे व्यक्तियों का किरदार निभाएंगे जो देश के अलग हिस्सा से ताल्लुक रखते हैं और दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं।
विज्ञापन
'संदीप और पिंकी फरार' को दिबाकर बनर्जी डायरेक्ट कर रहें हैं।