फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sana Makbul ready to get married after winning Bigg Boss OTT 3 Trophy boyfriend Srikanth Bureddy confirm

Sana Makbul: 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी जीत शादी रचाने को तैयार सना मकबूल, प्रेमी श्रीकांत ने की पुष्टि

Sun, 04 Aug 2024 11:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 04 Aug 2024 11:39 PM IST
सार

'बिग बॉस ओटीटी 3' के ग्रैंड फिनाले के बाद सना मकबूल अपने प्रेमी श्रीकांत बुरेड्डी के साथ घर लौटीं। वहीं, अब जोड़े की शादी पर आया बड़ा अपडेट प्रशंसकों को गदगद कर रहा है। 
 

विज्ञापन
Sana Makbul ready to get married after winning Bigg Boss OTT 3 Trophy boyfriend Srikanth Bureddy confirm
सना मकबूल-श्रीकांत बुरेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम@srikanthbureddy

विस्तार

अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में सना मकबूल ने ट्रॉफी उठाई। साथ ही उन्होंने 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के ग्रैंड फिनाले के बाद सना मकबूल अपने प्रेमी श्रीकांत बुरेड्डी के साथ घर लौटीं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैप्चर किया। श्रीकांत ने भी बातचीत में कुछ ऐसा कह दिया जिससे सना के प्रशंसक खुश हो उठे। श्रीकांत के बयान से साफ हो गया है कि जोड़ा जल्द ही ब्याह रचाने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन

शादी करने को तैयार सना मकबूल!

एक वीडियो में श्रीकांत ने सना मकबूल की बड़ी जीत के बारे में बात की और अपने रिश्ते की पुष्टि भी की। उनसे अगले दो महीनों में उनकी शादी की अफवाहों के बारे में भी सवाल किया गया। श्रीकांत ने सना की तारीफ करते हुए कहा, 'उन्होंने बेहद गरिमा के साथ गेम खेला।' इसके बाद उनसे सवाल किया गया, 'दो महीने में शादी होने वाली है, क्या कहना है?'
विज्ञापन

 

Double iSmart Trailer: राम पोथिनेनी से भिड़े संजय दत्त, 'डबल इस्मार्ट' का एक्शन से भरपूर ट्रेलर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


प्रेमी ने की पुष्टि

पैपराजी के सवाल पर श्रीकांत बुरेड्डी ने जवाब दिया, 'सब पता चलेगा धीरे-धीरे, दो महीने में नहीं होगी शादी, लेकिन होगी जरूर। पक्की हो जाएगी शादी, सबको बुलाएंगे। इसमें समय लगेगा लेकिन शादी जरूर होगी।' श्रीकांत एक बिजनेसमैन हैं, जो वैल्यूलीफ के संस्थापक हैं। यह एक एजेंसी है जो ब्रांड व्यवसाय और उनकी आवश्यकताओं से संबंधित है। वह व्यक्तिगत ऋण एकत्रीकरण मंच, बडीलोन के संस्थापक भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सना इसकी ब्रांड एंबेसडर हैं।
 

Irshad Kamil Interview: हिट फिल्मों में कोई न कोई मिट्टी से जुड़ी बात होती है, हम अपनी भाषा से दूर हट रहे हैं

 

कई अवसर पर साथ दिखा है जोड़ा

जानकारी के अनुसार, दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और इसे लेकर हमेशा निजी रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' में सना के खेल के दौरान, दोनों के कई वीडियो वायरल हुए, जिससे उनके डेटिंग की अफवाहें उड़ीं। इससे पहले भी सना मकबूल के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों को गले मिलते और किस करते हुए देखा गया। जन्मदिन समारोह में शिव ठाकरे, अर्जुन बिजलानी, एली गोनी और अन्य सहित कई हस्तियां शामिल हुई थीं। हालांकि, श्रीकांत और सना ने अब सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed