फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sameera Reddy says Farah Khan we look like kids shares throwback pic of her first song

Farah Khan: समीरा रेड्डी ने फराह खान के साथ शेयर की पहले गाने की थ्रोबैक तस्वीर, लिखा- 'हम दोनों बच्चों...'

Sun, 29 Mar 2026 10:17 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 29 Mar 2026 10:17 AM IST
सार

Sameera Reddy First Song: समीर रेड्डी ने अपनी और निर्देशक फराह खान के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर समीरा के पहले गाने के दौरान की है।

विज्ञापन
Sameera Reddy says Farah Khan we look like kids shares throwback pic of her first song
समीरा रेड्डी और फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली फिल्मी के गाने की शूटिंग के दौरान की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर साल 2002 की फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ के गाने ‘थोड़ा सा प्यार हुआ है’ की शूटिंग की है। इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया था। यह गाना समीरा रेड्डी और सोहेल खान पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन

समारी ने याद किए पुराने दिन
समीरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह कोरियोग्राफर फराह खान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस पुरानी तस्वीर के साथ समीरा ने लिखा, 'मिस्र में मेरा पहला फिल्मी गाना। फराह हम दोनों बच्चे जैसे दिख रहे हैं।' फराह खान ने भी इस स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा, 'तुम तब बच्ची थी समीरा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मैंने दिल तुझको दिया’ के बारे में
फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ सोहेल खान ने निर्देशित, लिखी और प्रोड्यूस की थी। इसमें संजय दत्त, कबीर बेदी, समीरा रेड्डी और दलीप ताहिल जैसे कलाकार भी थे। फराह खान ने समीरा का यह गाना कोरियोग्राफ किया था।

विज्ञापन

समीरा क्यों नहीं कर सकीं 'मैं हूं ना' में काम?
2004 की सुपरहिट फिल्म 'मैं हूं ना' में फराह खान निर्देशक थीं। फराह ने इस फिल्म में सुष्मिता सेन की भूमिका के लिए सबसे पहले समीरा रेड्डी को चुना था। शेड्यूलिंग की वजह और समीरा के बाकी कमिटमेंट्स प्रोजेक्ट्स की वजह से यह भूमिका उन्हें नहीं मिल सकी, जिसके लिए समीरा को आज तक अफसोस है।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: पीयूष मिश्रा ने रणवीर की 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर कही यह खास बात, बोले- 'यह वास्तविक सिनेमा...'...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed