{"_id":"65c1d3d4327cc27c7b046928","slug":"samantha-ruth-prabhu-working-with-ram-charan-in-director-buchi-babu-sana-film-rc16-as-per-reports-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Charan-Samantha: पर्दे पर फिर जमेगी राम चरण और सामंथा की जोड़ी? इस निर्देशक की फिल्म को लेकर चर्चा तेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ram Charan-Samantha: पर्दे पर फिर जमेगी राम चरण और सामंथा की जोड़ी? इस निर्देशक की फिल्म को लेकर चर्चा तेज
Tue, 06 Feb 2024 12:14 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:14 PM IST
सार
सामंथा रुथ प्रभु और राम चरण वर्ष 2018 में आई पीरियड एक्शन फिल्म 'रंगस्थलम' में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म का निर्देशन 'सुकुमार ने किया था, जिन्होंने 'पुष्पा' भी निर्देशित की है।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु, राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राम चरण चर्चित सितारों में शुमार हैं। फिलहाल वे अपनी अगली फिल्म 'गेम चेंजर' पर काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन एस शंकर ने किया है। इस फिल्म के साथ एस शंकर तेलुगु फिल्म निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा राम चरण निर्देशक बुच्ची बाबू सना की फिल्म में भी नजर आएंगे। हालांकि, अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं है और इसे फिलहाल 'आरसी16' कहा जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी बार जमेगी जोड़ी?
जब से 'आरसी16' का एलान हुआ है, तब से इस पर खूब चर्चा चल रही है। हालिया खबरों के मुताबिक इस फिल्म में राम चरण के साथ-साथ सामंथा रुथ प्रभु भी अहम किरदार अदा करने वाली हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से ऐसी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसे लेकर सिर्फ अटकलें ही हैं। अगर फिल्म में राम चरण के साथ सामंथा नजर आती हैं तो ये दोनों की साथ में ये दूसरी खबर होगी।
विज्ञापन
Taapsee Pannu: यूपी वालों, खिड़कियां खोलकर रखना!, इन रास्तों से आज गुजरने वाली है ‘डंकी’ की हीरोइन
विज्ञापन
चार साल से कर रहे स्क्रिप्ट पर काम
इससे पहले सामंथा रुथ प्रभु और राम चरण वर्ष 2018 में आई पीरियड एक्शन फिल्म 'रंगस्थलम' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'सुकुमार ने किया था, जिन्होंने 'पुष्पा' भी निर्देशित की है। अभी 'आरसी 16' से जुड़ी जानकारियों को गुप्त रखा गया है। कहा जा रहा है कि ये एक रुरल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी। ये फिल्म कबड्डी खेल पर आधारित होगी। एक बातचीत में निर्देशक बुच्ची बाबू सना ये कह चुके हैं कि वे करीब चार साल से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
Bastar The Naxal Story: 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' का टीजर जारी, वामपंथियों-नक्सलियों से निपटने के लिए तैयार अदा
शिवा राजकुमार भी आएंगे नजर
राम चरण के अलावा अभिनेता शिवा राजकुमार भी 'आरसी 16' का हिस्सा होंगे। उन्होंने जनवरी में इसकी पुष्टि की थी। इस फिल्म का संगीत एआर रहमान कंपोज करेंगे। सिर्फ सामंथा ही नहीं, बल्कि साई पल्लवी और विजय सेतुपति के भी इस फिल्म में काम करने की चर्चा है। हालांकि, इन सितारों के काम को लेकर अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
Saiyami-Anurag: 'चोक्ड' के बाद फिर साथ काम करेंगे सैयामी खेर और अनुराग कश्यप, रोमांच से भरपूर होगा प्रोजेक्ट