फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samantha Ruth Prabhu shares an inspirational poem by Rudyard Kipling actor Arjun Kapoor finding it relatable

Samantha Ruth: सामंथा रुथ के लिए गाइड का काम करती है ये कविता, अर्जुन कपूर बोले- मेरे लिए भी मददगार साबित हुई

Wed, 20 Nov 2024 07:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Nov 2024 07:39 PM IST
सार

कई बार कविताएं-कहानियां प्रेरणा देने का काम करते हैं। मुश्किल वक्त में लोग इसलिए किताबों की शरण में जाते हैं। बॉलीवुड सितारे भी ऐसा करते हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में ब्रिटिश लेखक-कवि रुडयार्ड किपलिंग की कुछ लाइनें साझा की हैं और बताया कि उन्हें इनसे प्रेरणा मिलती है। इस पर अर्जुन कपूर ने भी अपना अनुभव साझा किया।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu shares an inspirational poem by Rudyard Kipling actor Arjun Kapoor finding it relatable
सामंथा रुथ-अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आम इंसान हो या खास, उतार-चढ़ाव सभी की जिंदगी में आते हैं। मुश्किल वक्त का सामना सभी अपने-अपने अंदाज में करते हैं और प्रेरणा लेते हैं। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने हालिया पोस्ट के जरिए बताया कि एक कविता उनके लिए हमेशा मददगार साबित होती है। यह कविता दरअसल, ब्रिटिश लेखक-कवि रुडयार्ड किपलिंग द्वारा लिखी हैं। सामंथा के पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने कमेंट कर बताया कि इसका प्रिंट उनके घर में भी लगा है। 

विज्ञापन

Aryan Khan: किंग खान की कौन सी फिल्म है बेटे आर्यन की फेवरेट? किया खुलासा, डेब्यू सीरीज पर दिया ये संकेत

विज्ञापन

सामंथा के लिए गाइडिंग लाइट है ये कविता
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें द जंगल बुक के लेखक रुडयार्ड किपलिंग की कविता 'इफ' की लाइनें लिखी हैं। इसके साथ सामंथा रुथ प्रभु ने कैप्शन में लिखा है, 'यह कविता हमेशा मेरे लिए किसी गाइड की तरह रही है। यह मेरी गाइडिंग लाइट है। मैं आज इसे आप सभी के साथ साझा कर रही हूं'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता अर्जुन कपूर ने इस पर प्रतिक्रिया दी। अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'इस कविता का प्रिंट मैंने भी अपनी दीवार पर लगा रखा है। जिन दिनों मुझे प्रेरणा लेने की बहुत ज्यादा जरूरत थी, उन दिनों इस कविता ने मेरी बहुत मदद की'। अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे सिनेमाघरों में लगी रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आ रहे हैं। उन्होंने डेंजर लंका का रोल अदा किया है। 

विज्ञापन

यूजर्स ने किया सपोर्ट
सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में वेब सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' में वरुण धवन के साथ नजर आईं। सीरीज इसी महीने प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। फिलहाल अभिनेत्री के इस पोस्ट पर यूजर्स उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पुष्पा 2 में आइटम नंबर करने का मौका नहीं मिला, क्या इसका दुख है?' वहीं, तमाम लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'हमारे लिए आपके पोस्ट प्रेरणा देने वाले होते हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'आप मजबूत हैं, इसी तरह मजबूत रहिए'।
Election Voting Movies: फिल्म नायक से लेकर न्यूटन तक बताती हैं वोट की असल कीमत, दर्शकों को करती हैं प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed