फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Son Aryan Khan reveals his favorite film from his father Shah Rukh Khan illustrious career Know Details

Aryan Khan: किंग खान की कौन सी फिल्म है बेटे आर्यन की फेवरेट? किया खुलासा, डेब्यू सीरीज पर दिया ये संकेत

Wed, 20 Nov 2024 06:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Nov 2024 06:09 PM IST
सार

शाहरुख खान के प्रशंसकों की कमी नहीं है। किसी को उनकी रोमांटिक फिल्में पसंद हैं तो किसी को पठान और जवान जैसी एक्शन फिल्में। हालांकि, बेटे आर्यन खान को अपने पापा के करियर की कौन सी फिल्म अच्छी लगती है? हाल ही में खुद उन्होंने इसका खुलासा किया है

विज्ञापन
Son Aryan Khan reveals his favorite film from his father Shah Rukh Khan illustrious career Know Details
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले हैं। कल मंगलवार को खुद किंग खान ने इसका एलान किया। दरअसल, नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर गौरी खान रेड चिलीज के बैनर तले सीरीज बना रही हैं, जिसके निर्देशन की कमान आर्यन संभालने वाले हैं। आर्यन खान ने बातों-बातों में यह इशारा भी कर दिया कि उनकी वेब सीरीज धमाकेदार होगी। इसके अलावा उन्होंने यह खुलासा भी किया कि अपने पिता की कौन सी फिल्म उनकी सबसे पसंदीदा है? जानते हैं...

विज्ञापन

Son Aryan Khan reveals his favorite film from his father Shah Rukh Khan illustrious career Know Details
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, ___aryan___

पिता से मिली यह अनमोल सीख
आर्यन खान ने हाल ही में द हिंदू से बातचीत में बताया कि उन्हें अपने पिता से क्या सीख मिलती है? आर्यन खान ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें सबकी बात सुनना सिखाया। लेकिन, इसके साथ ही अपने दिल की बात मानना भी सिखाया है। आर्यन खान से जब पूछा गया कि अपनी पार्टी प्लेलिस्ट में फिलहाल उनका फेवरेट गाना कौन-सा है? इस पर वे बोले- 'यह मेरी वेब सीरीज का एक गाना है, जो अभी रिलीज नहीं हुआ है'।  इसी के साथ आर्यन खान ने साफ-साफ यह संकेत दे दिया कि उनकी सीरीज धमाकेदार होने वाली है।
Abhishek Bachchan: पिता से खुद को बेहतर ड्राइवर मानते हैं अभिषेक, अमिताभ की इस दिलचस्प आदत का भी किया जिक्र

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की फेवरेट फिल्म पूछने पर मिला ये जवाब
इस बातचीत के दौरान आर्यन खान से पूछा गया कि अपने पिता के करियर की सभी फिल्मों में उनकी पसंदीदा कौन सी है? इसके जवाब में अधिकांश लोग यह मान सकते हैं कि आर्यन खान ने किंग खान की किसी रोमांटिक फिल्म का नाम लिया होगा। लेकिन, आर्यन खान ने कहा, 'पता नहीं, भगवान जाने... 'राम जाने'? बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'राम जाने' साल 1995 में रिलीज हुई। इसका निर्देशन राजीव मेहरा ने किया। इसमें शाहरुख खान ने एंटी-हीरो की भूमिका निभाई।
Shah Rukh Khan: जल्दी मर जाने के विचार से दोषी महसूस करते हैं शाहरुख खान, आखिर क्यों सोचते हैं ऐसा?

विज्ञापन

कब रिलीज होगी सीरीज?
आर्यन खान की सीरीज साल 2025 में रिलीज होगी और यह सिर्फ नेटफ्लिक्स पर ही उपलब्ध होगी। कल मंगलवार को शाहरुख खान की ओर से जारी किए गए पोस्ट में लिखा है, 'साल 2025 में नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट एक अनोखी बॉलीवुड सीरीज के लिए एक साथ आ रहे हैं, जिसका निर्माण गौरी खान करेंगी और निर्देशन आर्यन खान करेंगे'। फिलहाल सीरीज की कास्ट से जुड़ी व अन्य जानकारियां सामने आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed