फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sam Bahadur Star Vicky Kaushal says working with dunki Actor Shah Rukh Khan is a Dream come true for Him

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने की शाहरुख खान की तारीफ, कहा- 'उनके साथ काम करना किसी सपने कम नहीं'

Sun, 26 Nov 2023 10:21 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 26 Nov 2023 10:21 AM IST
सार

विक्की कौशल ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि शाहरुख खान के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। शाहरुख खान स्टारर डंकी को लेकर विक्की काफी उत्सुक हैं।

विज्ञापन
Sam Bahadur Star Vicky Kaushal says working with dunki Actor Shah Rukh Khan is a Dream come true for Him
विक्की कौशल और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सैम बहादुर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इसके अलावा जल्द ही वह राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी में भी नजर आएंगे। शाहरुख खान स्टारर डंकी को लेकर विक्की काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म में वह पहली बार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। विक्की ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा कोई नहीं है। 

विज्ञापन

शाहरुख संग काम करने पर क्या बोले विक्की

विक्की कौशल ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि शाहरुख खान के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। शाहरुख की प्रशंसा करते हुए सैम बहादुर अभिनेता ने कहा, 'यह एक सपने के सच होने जैसा है। उनको मिलना ही सपना सच होने जैसा है, उनके साथ काम करना तो सोचो कितना बड़ा सपना सच होने जैसा है।'  

विज्ञापन

Manoj Bajpayee: पिता को रोते हुए देखना चाहती थी मनोज बाजपेयी की बेटी अवा, अभिनेता ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख की तारीफ में क्या बोले विक्की

अभिनेता ने आगे कहा, 'तो मैं बहुत ज्यादा डिटेल में बात नहीं कर सकता उनके बारे में क्योंकि इसकी एक अलग प्रक्रिया है। मगर, इतना मैं जरूर बोल सकता हूं कि उनके साथ काम करके मुझे पता लगा कि वह बादशाह क्यों हैं।' बता दें कि डंकी में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 


इस दिन रिलीज होगी 'डंकी'

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स द्वारा बनी यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के अलावा विक्की कौशल मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगे। विक्की के अलावा इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  


भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव: 'ओड' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो में मिला पुरस्कार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed