फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sam Bahadur Movie Updates Vicky Kaushal Sanya Malhotra Meghna Gulzar Reading Session Latest Photos

Sam Bahadur: फिल्म 'सैम बहादुर' के लिए जमकर तैयारी कर रहे विक्की कौशल, सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरें

Sat, 30 Jul 2022 06:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Jul 2022 06:55 PM IST
सार

'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। उनका करियर चार दशकों लंबा रहा जिस दौरान उन्होंने पांच युद्ध लड़े। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'छपाक' बनाई थी।

विज्ञापन
Sam Bahadur Movie Updates Vicky Kaushal Sanya Malhotra Meghna Gulzar Reading Session Latest Photos
विक्की कौशल-सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की जब से घोषणा हुई है तभी से लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच विक्की ने फिल्म को लेकर अपने फैंस को बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि 'सैम बहादुर' की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। 

विज्ञापन

विक्की ने शेयर कीं फोटोज

दरअसल, एक्टर ने इंस्टा पर अपनी फिल्म के 'टेबल रीड सेशन' की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें इस प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी टीम नजर आ रही है। इन तस्वीरों में विक्की के अलावा एक्ट्रेस फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, निर्देशक मेघना गुलजार, लेखक भवानी अय्यर और शांतनु श्रीवास्तव, निर्माता रॉनी स्क्रूवाला नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में पूरी टीम फिल्म की स्क्रिप्ट पर चर्चा करते नजर आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन
विज्ञापन

मेघना कर रहीं फिल्म का निर्देशन

'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। उनका करियर चार दशकों लंबा रहा जिस दौरान उन्होंने पांच युद्ध लड़े। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'छपाक' बनाई थी। यह भी एक बायोपिक थी जिसमें एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जीवन के बारे में दिखाया गया था। छपाक में लक्ष्मी का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया था। हालांकि यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। 

विज्ञापन

ये कलाकार आएंगे नजर

'सैम बहादुर' में विक्की मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि फातिमा पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार अदा कर रही हैं। वहीं, इसमें सान्या मल्होत्रा भी दिखने वाली हैं। इससे पहले दोनों एक्ट्रेस 'दंगल' में साथ काम कर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की को आखिरी बार फिल्म 'उधम सिंह' में देखा गया था। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed