{"_id":"5a37c8bd4f1c1b86698c273c","slug":"salman-sister-arpita-khan-father-in-law-won-in-himachal-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान के बहन के ससुर ने हिमाचल में दर्ज की जीत, इसी साल हुए थे बीजेपी में शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के बहन के ससुर ने हिमाचल में दर्ज की जीत, इसी साल हुए थे बीजेपी में शामिल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान की बहन अर्पिता खान के ससुर अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं। अनिल शर्मा भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रहे थे। वो पहले कांग्रेस में थे और इसी साल वो भाजपा में शामिल हुए थे। अनिल शर्मा, वीरभद्र सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे।
विज्ञापन
उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम हैं। अनिल शर्मा के बेटे आयुष ने अर्पिता खान से 18 नवंबर 2014 को शादी की थी। 30 मार्च 2017 को अर्पिता ने एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम अहिल है। आपको बता दें कि सलमान खान जल्द ही आयुष को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं। उनकी फिल्म का नाम 'लवरात्रि' है। ऐसे में आयुष के घर में डबल खुशी का माहौल बन गया है।