फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman says katrina is not my friend

सलमान ने एक पुरानी प्रेमिका पर किया कटाक्ष

Tue, 09 Sep 2014 11:33 AM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
salman says katrina is not my friend

एक तरफ सलमान ने जहां अपनी जिंदगी में प्यार के नए दरवाजे खोल दिए हैं, वहीं अपनी पुरानी गर्लफ्रेंट कैटरीना कैफ के लिए कुछ ऐसी बाते कह दी हैं कि जानने वाले चौंक रहे हैं। यह तो सभी जानते हैं कि सलमान ने कैटरीना के कैरियर को बनाने में अहम भूमिका निभाई और कामयाबी मिलने के बाद ब्रिटेन से आई इस सुंदरी ने ‘आका’ को ही छोड़ दिया।

विज्ञापन


अब वह रणबीर कपूर के साथ शादी करने की तैयारी में बताई जा रही हैं। खैर, सलमान कई मौकों पर कैटरीना से जुड़े सवालों को हंसी में उड़ाते आए हैं, लेकिन सूत्र खबर लाए हैं कि पिछले दिनों टोरंटो में सलमान ने कैटरीना पर छींटाकशी करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। वह भी उस मौके पर जब वह कैटरीना की बहन इजाबेल की लॉन्चिंग फिल्म ‘डॉ.कैबी’ के मौके पर मेहमान बन कर गए थे। फिल्म के हीरो विनय विरमानी हैं, जो सलमान के दोस्त हैं।
विज्ञापन


मेरी अच्छी दोस्त नहीं

salman says katrina is not my friend

बताया जाता है कि सलमान ने कार्यक्रम में तो विनय की खूब तारीफ की और इजाबेल को भी कैरियर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इजाबेल उनकी पुरानी अच्छी दोस्त कैटरीना की बहन हैं, लेकिन साथ में यह भी जोड़ा कि अब कैटरीना मेरी अच्छी दोस्त नहीं हैं। यह सुन कर सब चौंके। बात यहीं खत्म नहीं हुई।

कार्यक्रम से पहले फिल्म का प्रीमियर देखने के बाद सलमान ने कहा कि इजाबेल में बॉलीवुड की फिल्मों में कामयाब होने की प्रतिभा है। लेकिन यह कह कर सबको चौंका दिया कि कैट हमेशा से यह नहीं चाहतीं कि उनकी बहन बॉलीवुड में आए क्योंकि वह खुद को बहुत ‘असुरक्षित’ महसूस करती हैं।

अब सलमान ने ये बातें कितनी गंभीरता से कही हैं, यह तो वही बता सकते हैं क्योंकि अक्सर वे हंसी-मजाक में ऐसा कहने के बाद मुकर जाते हैं। लेकिन उनके नजदीकी बताते हैं कि कैटरीना के अपनी जिंदगी से चले जाने का दुख तो सलमान को है ही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed