फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman's short-term memory loss?

सलमान को हुई गंभीर बीमारी, शूटिंग में मुश्किल!

Fri, 26 Dec 2014 09:20 AM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
Salman's short-term memory loss?

क्या वाकई सलमान खान को शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हो गया है? कम से कम खबरें तो इसी ओर इशारा कर रहीं हैं।

विज्ञापन


खबर है कि सलमान खान शूटिंग के दौरान अपने डायलॉग याद नहीं रख पा रहे हैं। वह शॉर्ट टर्म मेमरी लॉस से परेशान हैं। बताया जाता है कि खुद सलमान भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं। वे इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन शूटिंग के दौरान वह बार-बार अपने डायलॉग भूल जाते हैं।

खबरें तो यहां तक हैं कि उनकी बीमारी को देखते हुए सलमान को कठिन के बजाय साधारण डायलॉग दिए जाएंगे, साथ ही लेखकों को सिंपल डायलॉग लिखने के लिए बोल भी दिया गया है। जबकि सलमान को अपनी जानदार डायलॉग डिलिवरी के लिए ही जाना जाता है।
विज्ञापन


इसके लिए फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या ने इसका समाधान टेलिप्रॉम्प्टर के रूप में निकाला है। फिल्म में सलमान खान के अलावा, सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और अरमान कोहली भी मुख्य भूमिका में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान का 'फैमली ड्रामा'

Salman's short-term memory loss?

सलमान जल्द ही अपनी पूरी फैमली के साथ छोटे पर्दे पर नजर आएंगे। वे भाई अरबाज खान और सोहेल खान के साथ एक टीवी शो में भी दिखेंगे। इस टीवी सीरीज को फिल्म 'क्वीन' बनाने वाले विकास बहल बना रहे हैं, जिसकी कहानी एक फिल्मी फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है।

सोहेल इस शो से फुलटाइम ऐक्टर के तौर पर जुड़ेंगे, जबकि सलमान, अरबाज और उनके पिता सलीम खान छोटी-छोटी भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फरवरी 2015 से इस शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। अगर सलमान की बीमारी की खबर सही है, तो उन्हें न केवल अपनी फिल्म और इस टीवी शो, बल्कि आने वाले हर प्रॉजेक्ट में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

हिट ऐंड रन में सुनवाई अब 8 जनवरी को

Salman's short-term memory loss?

सलमान खान के हिट ऐंड रन केस की सुनवाई अब 8 जनवरी को शुरू होगी। बुधवार को इस केस की सुनवाई सेशन कोर्ट में अधूरी ही रही।

कोर्ट में बुधवार को सलमान के वकील ने ट्रांसपोर्ट एक्सपर्ट से सलमान की कथित कार के बारे में जिरह की।

यह जिरह पिछले 3 सप्ताह से चल रही है। कोर्ट में पूर्व में हुई जिरह के दौरान इस एक्सपर्ट ने कोर्ट को बताया था कि ऐक्सिडेंट के दौरान जो कार जब्त की गई थी, वह तकनीकी रूप से सही थी और उसमें कोई तकनीकी खामी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed