{"_id":"1efac64b78fd4e9b251e335159327112","slug":"salman-s-bajrangi-bhaijan-has-sum-editing-in-pak-hindi-news-tm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान'पर चली कैंची!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान'पर चली कैंची!
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बजरंगी भाईजान'पर आखिरकार कैंची चल ही गई। इस फिल्म का सलमान के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ईद पर सलमान का अपने प्रशंसकों को तोहफा है।
विज्ञापन
यह फिल्म इस शुक्रवार यानी 17 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म अपने नाम को लेकर भारत में विवादों में है। कई हिंदुवादी संगठनों ने इसका विरोध भी किया और फिल्म का नाम भी बदलने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इसी बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए सार्टिफिकेट भी प्रदान कर दिया। इसके बाद माना जा रहा था कि फिल्म की राह में कोई रोड़ा नहीं है। फिर आखिर किन सींस पर कैंची चलाई गई है?
विज्ञापन
भारत में नहीं कोई चिंता की बात
वैसे भारत में चिंता की कोई बात नहीं हैं। बल्कि पाकिस्तान में इस फिल्म पर कैंची चलाए जाने की बातें सामने आ रही हैं। सुपरस्टार सलमान खान की चर्चित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' पाकिस्तान में कई कट के साथ रिलीज होगी।
अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक इस पर इस्लामाबाद और कराची में पहले ही कैंची चल चुकी है, लेकिन इसकी किस्मत का फैसला इस पर निर्भर करता है कि लाहौर सेंसर बोर्ड इसे मंजूरी देगा या नहीं।
फिल्म वितरण कंपनी 'एवरेडी पिक्चर्स' के मुख्य कार्यकारी सतीश आनंद ने इस्लामाबाद और कराची में सेंसर बोर्ड की ओर से रखी गई फिल्म की स्क्रीनिंग को 'नियमित' प्रक्रिया बताया।
उन्होंने कहा कि 'बजरंगी भाईजान' की सेंसरिंग प्रक्रिया अन्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म की सेंसरिंग प्रक्रिया की जैसी ही थी।
'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने पाकिस्तान के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष मोबशीर हसन के हवाले से कहा, 'सीबीएफसी ने 'बजरंगी भाईजान' को ईद पर रिलीज होने की इजाजत दे दी है, लेकिन कुछ कट के साथ।'
कबीर खान निर्देशित यह फिल्म भारत में ईद से एक दिन पहले यानी 17 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं