फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman rushdie happy for his film midnight children

मिडनाइट्स चिल्ड्रेन पर खुलकर बोले सलमान रुश्दी

Mon, 22 Apr 2013 11:19 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Apr 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
salman rushdie happy for his film midnight children

मशहूर लेखक सलमान रुश्दी अपने उपन्यास 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' के फिल्म संस्करण से काफी खुश हैं। फिल्म की पटकथा स्वयं रुश्दी ने लिखी है। यह फिल्म पिछले दिनों भारत सहित कई देशों में रिलीज हुई है।

विज्ञापन


हालांकि रुश्दी फिल्म का पूरा श्रेय इंडो-कनाडाई फिल्म निर्देशक दीपा मेहता को देते हैं। रुश्दी ने फोन पर एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा कि फिल्म की पटकथा पूरी होने के बाद का सारा काम दीपा ने ही संभाला। मेहता और रुश्दी न्यूयार्क फिल्म समारोह में फिल्म के विशेष प्रदर्शन के लिए न्यूयार्क में थे।
विज्ञापन


रुश्दी ने कहा, "फिल्म एक ही व्यक्ति की हो सकती है। यह दो व्यक्तियों की नहीं हो सकती।" रुश्दी और मेहता फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्सर स्काइप पर सलाह-मशविरा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुश्दी फिल्म के कलाकारों के चयन के लिए मेहता के साथ मुम्बई भी गए थे और शूटिंग के लिए श्रीलंका भी गए। मेहता शूटिंग की तस्वीरें हर रोज उन्हें भेजा करती थीं और वह फिल्म के कलाकारों से स्काइप पर बातें करते थे।

हालांकि रुश्दी का यह उपन्यास भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित है, पर उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए श्रीलंका को चुना।

रुश्दी ने कहा कि उपन्यास में उल्लेख किए गए दौर से अब का भारत-पाकिस्तान काफी बदल चुका है, जबकि कोलम्बो फिल्म की कहानी के हिसाब से शूटिंग के लिए वास्तविक शहरों से ज्यादा सटीक था।

फिल्म की कुछ शूटिंग कश्मीर की डल झील, मुम्बई, कराची और आगरा में की गई है। उन्होंने कहा कि आप ही बताइये कि आगरा आए बिना आप फिल्म में एक व्यक्ति को साइकिल पर ताजमहल के पास से गुजरता किस तरह दिखा सकते थे।


रुश्दी ने कहा कि शुरुआत में वह फिल्म की पटकथा लिखने का जिम्मा लेने से झिझक रहे थे, क्योंकि वह एक लेखक हैं कोई पेशेवर पटकथा लेखक नहीं। लेकिन दीपा अपने इरादों में अटल थीं और इस काम के लिए उन्होंने रुश्दी को राजी कर लिया।

रुश्दी ने कहा 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' का पटकथा लेखन और फिल्म निर्माण एक साझा प्रयास था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed