{"_id":"d36d4c86-bf8e-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"salman-makes-a-call-to-sanjay-dutt-s-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की बेटी से बोले सलमान \"मैं हूं न\"","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की बेटी से बोले सलमान "मैं हूं न"
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 18 May 2013 01:14 PM IST
विज्ञापन
संजय दत्त और सलमान खान की करीबी जगजाहिर है। जब संजय दत्त को सजा सुनायी गयी थी तब भी संजय ने सबसे पहले सलमान से कहा था कि मेरे परिवार का ख्याल रखना।
विज्ञापन
अब सलमान ने वही फर्ज निभाया है। जेल जाने के बाद सलमान खान ने संजय दत्त की बेटी त्रिशला से फोन करके कहा है कि वह अपने को अकेला न समझें। मैं संजय दत्त और उनके पूरे परिवार के साथ खड़ा हूं।
विज्ञापन
वर्ष 1993 के मुंबई विस्फोट मामले में आर्म्स एक्ट के तहत पांच साल की सजा पाए अभिनेता संजय दत्त ने गुरुवार को जहां टाडा अदालत में सरेंडर कर दिया। इसमुश्किल घड़ी में संजय को उनके परिवार और मित्रों का समर्थन एवं सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
संजय दत्त के अच्छे और बुरे दिन में हमेशा साथ दिखाई देने वाले अभिनेता सलमान खान इस बार भी पीछे नहीं हैं। बताया जाता है कि सलमान, संजय की बेटी त्रिशाला से पिछले एक महीने से लगातार संपर्क में हैं।
त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा की संतान है और वह अमेरिका में रहती है।संजय दत्त पर सर्वोच्च न्यायालय का जब फैसला आया उस समय सलमान खान अमेरिका में थे और भारत लौटने के बाद वह तुरंत संजय से मिलने गए।