{"_id":"5ae4d248f6ca188f3f00f3e39c8e41d6","slug":"salman-khan-work-with-sister-of-kaitreena-kaif","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान संग आईं कैटरीना की बहन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान संग आईं कैटरीना की बहन
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
कैटरीना कैफ तो सलमान खान से दूर हो चुकी हैं लेकिन अब उनको कैटरीना की बहन का साथ मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
सलमान खान और कैटरीना कैफ में भले ही अब पहले की तरह नजदीकियां नहीं हैं, लेकिन सलमान ने अपना वादा निभाया है। बॉलीवुड में उनकी इसी दरियादिली की कद्र है।
उन्होंने कभी कैटरीना से वादा किया था कि वह उनकी छोटी बहन इजाबेल को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। खबर है कि सलमान अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘डॉ. कैबी’ में इजाबेल को हीरोइन बनाया है।
यह फिल्म सलमान के बीइंग ह्यूमन प्रोडक्शंस बैनर के तले बनाई जा रही है। फिल्म में कुणाल नैयर हीरो हैं। वह ‘बिग बैंग थ्योरी’ नाम की फिल्म में पहले काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन को बॉलीवुड डायरेक्टर नहीं बल्कि कनाडाई निर्देशक जीन-फ्रेंकोइस पॉलियट कर रहे हैं। यह विदेश में एक प्रवासी भारतीय की कहानी है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अभी यह साफ नहीं है कि सलमान खुद इस फिल्म में ऐक्टिंग कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन