{"_id":"f3525db7659d7abccd65ffd73f95cbd7","slug":"salman-khan-wants-dhoom3-s-big-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"'धूम 3' का सलमान खान कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धूम 3' का सलमान खान कनेक्शन
अमर उजाला,मुंबई
Updated Sat, 02 Nov 2013 08:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की नजर फिलहाल धूम 3 पर लगी हुई है। आप कहेंगे कि 'धूम 3' और सलमान खान के बीच क्या कनेक्शन है, तो इसका जवाब यह है कि सल्लू काफी दूर की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
गौर करने पर पाएंगे कि यह मामला सलमान की नई फिल्म 'जय हो' की रिलीज का भी है। सोहेल खान के निर्देशन में बन रही सल्लू की इस होम प्रोडक्शन फिल्म की रिलीज 'धूम 3' के महीने भर बाद तय की गई है।
विज्ञापन
सलमान चाहते हैं कि 'धूम 3' बड़ी हिट साबित हो, जिससे कि बॉलीवुड में एक नया पॉजिटिव माहौल बन सके और इसका पूरा फायदा उनकी फिल्म जय हो उठाए।
अंदर की खबर यह भी है कि सल्लू बड़ी रणनीति से काम ले रहे हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि धूम 3 की पब्लिसिटी पर सही तरीके से ध्यान दिया जाए, तो यह फिल्म चैन्नई एक्सप्रेस की कमाई का रिकार्ड ध्वस्त कर एक नया कीर्तिमान खड़ा कर सकती है।
विज्ञापन
जानकारों का इस बारे में कहना है कि इस बार सल्लू आमिर के कंधे पर बंदूक रखकर गहरी चाल चल रहे हैं। उन्हें अच्छी तरह पता है कि शाहरुख की बिजनेस रणनीति की काट सिर्फ आमिर खान के पास ही है।
वैसे भी शाहरुख ने आमिर की फिल्म '3 इडियट्स' का रिकार्ड तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ऐसे में आमिर के लिए जरूरी हो जाता है कि वे चैन्नई एक्सप्रेस की सफलता से आगे जाएं।
सलमान को पूरा भरोसा है कि आमिर की फिल्म बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। उन्होंने बातचीत के दौरान कई बार अपनी इस किस्म की राय व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि धूम 3 के रिलीज होने के बाद बड़ी फिल्म सिर्फ जय हो ही होगी। जय हो की रिलीज के बारे में यह भी खबर उड़ी हुई है कि इसे सलमान वे 31 दिसंबर को भी रिलीज कर सकते हैं।