फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Viral Pictures From Set Of Movie Battle Of Galwan On Social Media

पिता की खराब तबीयत के बीच ‘बैटल ऑफ गलवां’ की शूटिंग पर पहुंचे सलमान, कई दिनों बाद मुस्कुराते नजर आए भाईजान

Thu, 05 Mar 2026 06:15 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 05 Mar 2026 06:15 PM IST
सार

Salman Khan Viral Pictures: सलमान खान के पिता सलीम खान इन दिनों हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पहले से उनकी तबीयत बेहतर है। इसी बीच सलमान खान के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें वह ‘बैटल ऑफ गलवां’ फिल्म के सेट पर नजर आए। 

विज्ञापन
Salman Khan Viral Pictures From Set Of Movie Battle Of Galwan On Social Media
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' के सेट पर सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं, उनके पिता सलीम खान की तबीयत पिछले दिनों खराब हुई। अभी तक वह हॉस्पिटल में हैं। कई बार सलमान खान को हॉस्पिटल के चक्कर लगाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इसी बीच वह अपने काम को लेकर भी समर्पित नजर आ रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें ‘बैटल ऑफ गलवां’ के सेट का बताया जा रहा है। कई फैंस के साथ सलमान खान फोटो में नजर आ रहे हैं, वह इन तस्वीरों में मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। देखें सलमान खान की वायरल तस्वीरें। 

विज्ञापन


 

Salman Khan Viral Pictures From Set Of Movie Battle Of Galwan On Social Media
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' के सेट से सलमान की वायरल तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

ये खबर भी पढ़ें: 'फैमिली मैन' मेकर्स राज एंड डीके के अगले प्रोजेक्ट में सलमान खान की एंट्री? निभाएंगे सुपरहीरो का किरदार 

तस्वीरों में अलग दिखा सलमान खान का लुक 
सोशल मीडिया पर सलमान खान की जो तस्वीरें वायरल हैं, उनमें वह क्लीन शेव लुक में दिख रहे हैं। कई क्रू मेंबर्स के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं। एक तस्वीर में उनके आसपास के लोग होली के रंग से रंग नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सलमान खान मुस्कुरा रहे हैं।

कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म? 
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की कहानी भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवां घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। उन्हें सलमान खान के अपोजिट साइन किया गया है। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने निर्देशित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed