Sikandar Poster: साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर 'सिकंदर' का नया पोस्टर रिलीज, तीखे तेवर में दिखे भाईजान
Sikandar Movie Poster: सलमान खान अभिनीत आगामी फिल्म 'सिकंदर' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आज मंगलवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है।
विस्तार
सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' का दर्शकों को बेकरारी से इंतजार है। यह फिल्म इस साल ईद पर दस्तक देगी। आज 18 फरवरी को इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला का जन्मदिन है। इस मौके पर सलमान के फैंस को तोहफा मिला है। फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है। इसमें सलमान खान तीखे तेवर में नजर आए हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Kanwaljit Singh: ‘अमिताभ बच्चन एक्टर नहीं, व्यवसायी हैं..’ इस टिप्पणी पर ‘मिसेज’ फेम अभिनेता ने जताई आपत्ति
सलमान की आंखों में दिखाई दिया गुस्सा
सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'ईद पर आ रहे हैं हम'। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास ने किया है। पोस्टर में सलमान खान की आंखों में गुस्सा साफ देखा जा सकता है।
Sikandar On Eid#SajidNadiadwala’s #Sikandar
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) February 18, 2025
Directed by @ARMurugadoss
@iamRashmika @DOP_Tirru @ipritamofficial @Music_Santhosh @NGEMovies @WardaNadiadwala @ZeeMusicCompany @PenMovies #SikandarEid2025 pic.twitter.com/N3Wxh6EkOH
यूजर्स ने दी जबर्दस्त प्रतिक्रिया
फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिलहाल पोस्टर पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। फैंस अभी से फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने का दावा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'साल की सबसे बड़ी फिल्म आ रही है'। एख अन्यू यूजर ने लिखा, 'गुड लक भाईजान'। एक यूजर ने लिखा, 'ईद का इंतजार है, धांसू फिल्म जो आ रही है'।
यह खबर भी पढ़ें:
Siddique Case: मलयालम अभिनेता सिद्दीकी के यौन उत्पीड़न मामले में एसआईटी को मिले पुख्ता सबूत
विरासत को आगे बढ़ा रहे नाडियाडवाला
साजिद नाडियाडवाला ने निर्माता के तौर पर बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। साथ ही वे निर्देशक, लेखक के तौर भी सक्रिय रहे। वे मशहूर फिल्म निर्माता ए.के नाडियाडवाला के पोते हैं। हिंदी के अलावा कई और भाषाओं के लिए भी साजिद फिल्में बनाते हैं। करियर की शुरुआत में साजिद नाडियाडवाला ने जेपी दत्ता के साथ बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम किया। फिर कुछ सालों बाद फिल्मों का निर्माण करने लगे।