{"_id":"6830301597c6814e81041151","slug":"salman-khan-to-replace-amitabh-bachchan-as-kbc-host-as-per-report-details-inside-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KBC: क्या अमिताभ बच्चन की जगह सलमान खान करेंगे 'केबीसी' होस्ट? यहां जानिए पूरी डिटेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC: क्या अमिताभ बच्चन की जगह सलमान खान करेंगे 'केबीसी' होस्ट? यहां जानिए पूरी डिटेल
Fri, 23 May 2025 01:52 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 23 May 2025 01:52 PM IST
सार
Amitabh Bachchan: टीवी रियलिटी शो केबीसी का आने वाला सीजन कौन होस्ट करेगा इस बात पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं सोशल मीडिया पर यह जानकारी सामने आ रही है कि हो सकता है कि केबीसी का यह सीजन बिग बी नहीं बल्कि सलमान खान होस्ट करेंगे।
विज्ञापन
सलमान खान-अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
केबीसी शो अपने अलग अंदाज और अमिताभ बच्चन की बेहतरीन होस्टिंग के लिए जाना जाता है। कई लोग यहां लाखों रुपये जीतने के मकसद से आते हैं और आखिरकार अमिताभ अपनी मेजबानी से उनका दिल जीत लेते हैं, लेकिन हाल ही में यह जानकारी सामने आई है कि केबीसी के सीजन से सलमान अमिताभ को रिप्लेस कर देंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
Trending Videos
सलमान करेंगे KBC होस्ट?
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, सलमान खान प्रसिद्ध क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के नए होस्ट बन सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सलमान चैनल के साथ बातचीत कर रहे हैं और डील लगभग पक्की हो चुकी है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पहले शाहरुख खान भी इस शो को होस्ट कर चुके हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो सलमान जल्द ही केबीसी में नजर आ सकते हैं।

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चली। बहरहाल, कथित तौर पर अब सलमान 'टाइगर वर्सेज पठान' में नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Uorfi: कैसे हुई उर्फी की बटरफ्लाई ड्रेस तैयार, फिर से जीता फैंस का दिल, बोले- Cannes ने आपको मिस किया होगा