सलमान खान और राज एंड डीके की फिल्म पर सामने आई बड़ी जानकारी, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग; हीरोइन की जारी है तलाश
Salman Khan With Raj And DK: सलमान खान अब राज एंड डीके के साथ अपने प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। अब इस प्रोजेक्ट से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जानिए क्या है अपडेट…
विस्तार
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में हैं। इनमें नयनतारा के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म और ‘मातृभूमि’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इस बीच पिछले दिनों सलमान खान की ‘द फैमिली मैन’ फेम मेकर्स राज एंड डीके के साथ एक तस्वीर सामने आई थी। जिसके बाद दोनों के साथ में कोई प्रोजेक्ट करने की चर्चाएं सामने आईं। अब एक नई जानकारी सामने आई है।
अक्तूबर 2026 में शुरू होगी शूटिंग
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान 'द फैमिली मैन' के निर्माताओं राज और डीके के साथ सुपरहीरो फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के बारे में एक नए अपडेट में बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग अक्तूबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।
एक हाई-कॉन्सेप्ट एक्शन एंटरटेनर के रूप में इस फिल्म का निर्माण अतुल अग्निहोत्री कर रहे हैं और स्टूडियो पार्टनर के रूप में मैत्री मूवी मेकर्स के साथ बातचीत जारी है। पिंकविला के अनुसार, निर्माता फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में हैं और फिल्म के पैमाने, लुक और टेक्निकल एंगल को अंतिम रूप दे रहे हैं।
बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म
रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म है, जिसे ग्लोबल दर्शकों के लिए बनाया जा रहा है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु के कास्ट होने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। मेकर्स अभी भी लीड एक्ट्रेस की तलाश में लगे हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ सलमान पहली बार सुपरहीरो फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। राज और डीके के साथ सलमान के आने से फिल्म को लेकर पहले से ही उत्सुकता बन गई है।
इस बीच सलमान खान वामशी पेडिपल्ली द्वारा निर्देशित एक अनाम एक्शन एंटरटेनर की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में नयनतारा मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में हैं। शिरीष और कुलदीप राठौर द्वारा निर्मित यह फिल्म ईद 2027 के दौरान रिलीज होने की तैयारी में हैं।