फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan talk about dabangg 3 title song hud hud dabang controversy

'दबंग 3' के गाने 'हुड़-हुड़..' पर हुआ था विवाद, पहली बार आया सलमान खान का बयान

Sun, 01 Dec 2019 12:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
salman khan talk about dabangg 3 title song hud hud dabang controversy
Dabangg 3 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है । पिछले दिनों फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'हुड़ हुड़ दबंग' रिलीज हुआ था । इस गाने में सलमान के पीछे साधु-संत गिटार लिए नाचते-गाते नजर आए थे। इसको लेकर लोगों ने कहा कि इसमें साधु-संतों का अपमान हो रहा है और धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं । 
विज्ञापन


इस विवाद पर अब सलमान खान का बयान आ गया है । 'दबंग 3' के गाने 'मुन्ना बदनाम हुआ' की लॉन्चिंग के मौके पर सलमान ने कहा, 'ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी तो आती जाती रहती हैं।' वरीना हुसैन की ओर इशारा करते हुए उनकी डेब्यू फिल्म 'लवयात्री' के टाइटल पर हुए विवाद पर भी सलमान ने बात की । 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'इनकी फिल्म के टाइटल की भी कॉन्ट्रोवर्सी थी जिसे अब खारिज किया जा चुका है और मामला बंद हो गया है।' सलमान ने कहा कि ऐसी बातों को बड़ा मुद्दा बनाकर लोग नाम कमाने की कोशिश करते हैं। इससे पहले इस गाने की कोरियॉग्रफर शबीना खान ने कहा था कि गाने में गिटार के साथ दिख रहे साधु असली नहीं बल्कि डांसर हैं ।

'मध्य प्रदेश में महेश्वर में हुई शूटिंग के दौरान वहां असली साधु भी मौजूद थे जिन्होंने फिल्म की शूटिंग को देखा था और उन्हें बहुत पसंद आया था ।' बता दें कि इस गाने के बारे में हिंदू जनजागृति समाज का कहना है कि इसकी वजह से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। 

समिति ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से अपील की है कि फिल्म को सर्टिफिकेट न दिया जाए और उसकी रिलीज पर रोक लगाई जाए। समिति के मुद्दा उठाने के बाद सोशल मीडिया पर भी 'बायकॉट दबंग 3' ट्रेंड करने लगा था। हालांकि अब मामला शांत होता दिख रहा है । 
 

श्वेता तिवारी ने संस्कारी बहू की छवि को तोड़ अपनाया बोल्ड अवतार, वेब सीरीज में दिए कई लिपलॉक सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed