सलमान खान के 'भारत' की शूटिंग शुरू, कुछ ऐसे नजर आए टाइगर
बॉलीवुड के टाइगर यानि सलमान खान मशहूर निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ एक बार फिर एक नई फिल्म के साथ तैयार हैं। जी हां इस फिल्म का नाम 'भारत' है। फिलहाल फिल्म की पूरी टीम माल्टा में है जहां इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें कि 'भारत' की शूटिंग के दौरान सलमान खान कैमरे के सामने नहीं बल्कि उसके पीछे नजर आए। दरअसल सलमान खान ने खुद अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें वह प्रोफेशनल कैमरा लेकर फोटो क्लिक कर रहे हैं। सलमान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- 'अच्छी फोटो खींचने के लिए बहुत फोकस करना पड़ता है। वैसे तो यह बात लाइफ में हर चीज के लिए एकदम सही है।'
Acchi photo khichne ke liye bahut focus karna padta hai . Actually true for everything in life .
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
कैमरे से फोटो क्लिक करने वाली सलमान की एक तस्वीर उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें सलमान पूरे फोकस के साथ कैमरा हैंडल करते नजर आ रहे हैं। अतुल ने इस फोटो को फिल्म भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ टैग किया है। आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म भारत साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही, तब्बू, सुनील ग्रोवर और आसिफ शेख भी नजर आएंगे।
Shooting in #Malta @beingsalmankhan @bharat_thefilm @aliabbaszafar
A post shared by Atul Agnihotri (@atulreellife) on