रिलीज के 6 महीने बाद सलमान के एक गीत ने यूटयूब पर तोड़े रिकार्ड, सबसे ज्यादा सुना गया
बताया जा रहा है कि 'टाइगर जिंदा है' का 'स्वैग से करेंगे स्वागत' गाना यूड्यूब पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा गया हिंदी गाना बन गया है। सलमान खान और कटरीना कैफ पर फिल्माए गए इस गाने को अब तक 425 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह पिछले 6 महीने के अंदर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पहला हिंदी गाना है।
A post shared by ali (@aliabbaszafar) on
उन्होंने लिखा- 'इतने प्यार के लिए शुक्रिया। इसके साथ ही अली ने विशाल ददलानी, सलमान खान, कैटरीना कैफ, वैभवी मर्चेंट और गाने से जुड़े अन्य लोगों को थैंक्स कहा।' वहीं टाइगर जिंदा है भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिर पर 500 करोड़ से करीब में कमाई की थी।