{"_id":"8ab09b5f84c1e66296ad8f534684443b","slug":"salman-khan-spended-4-5cr-for-jai-ho","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान ने क्यों किया 4 करोड़ का खर्चा?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान ने क्यों किया 4 करोड़ का खर्चा?
अमर उजाला,मुंबई
Updated Tue, 29 Oct 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब जानते हैं कि सलमान खान को साउथ की फिल्मों की रीमेक पर कितना ज्यादा भरोसा रहता है। उनको सुपरस्टार बनाने वाली 'तेरे नाम', 'वांटेड', 'रेडी' और 'बॉडीगार्ड' जैसी ज्यादातर फिल्में साउथ की रीमेक ही हैं।
विज्ञापन
उनकी आगामी फिल्म 'जय हो' भी साउथ की एक बड़ी हिट फिल्म की रीमेक है। 2006 में रिलीज हुई स्टालिन नाम की इस हिट फिल्म में चिरंजीवी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन 'गजनी' फेम निर्देशन ए.आर.मुरुगडॉस ने किया था।
विज्ञापन
सलमान ने जब यह फिल्म देखी थी, तभी मन में सोच लिया था कि इसके रीमेक अधिकार हर हालत में खरीदे जाएं। रीमेक एक अधिकार खरीदने के लिए मुंहमांगी कीमत भी देनी पड़े, तो कोई हर्ज नहीं।
विज्ञापन
आखिर सलमान की गाइड लाइन पर ही चला गया। इधर खबर है कि स्टालिन को हिंदी में रीमेक करने के राइट्स मुरुगडॉस से साढ़े चार करोड़ में खरीदे गए हैं।
यह साउथ की किसी फिल्म को हिंदी में रीमेक करने के लिए दी गई सबसे बड़ी राशि है। बता दें कि जय हो का निर्देशन सलमान के भाई सोहेल खान कर रहे हैं।