{"_id":"cbd997502507c88bbd6fc1c7f161abb6","slug":"salman-khan-shahrukh-khan-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख के घर जाएंगे सलमान खान?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख के घर जाएंगे सलमान खान?
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 30 Nov 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
अब कुछ ऐसी स्थितियां बन रहीं हैँ कि सलमान खान को शाहरुख के घर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
यहां मामला पूरी तरह से प्रोफेशनल है। सलमान, शाहरुख के घर चाय पीने नहीं बल्कि अपनी अगली फिल्म के सिलसिले में आएंगे।
दरअसल यह मामला सलमान की नई फिल्म जय हो से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन और स्पेशल इफेक्ट्स का काम शाहरूख की कंपनी रेड चिलीज कर रही है।
यह पहली बार होगा जब शाहरुख की कपंनी सलमान के लिए कोई काम कर रही है। इस कंपनी का ऑफिस शाहरुख के घर मन्नत के ही एक हिस्से में है।
आमतौर पर कोई भी कलाकार अपने इफेक्ट्स देखने के समय खुद स्टूडियों में मौजूद होता है। ऐसे में सलमान खान का वहां आना बहुत स्वाभाविक है।
अब देखना यह है कि सलमान, अपनी फिल्म के लिए शाहरुख के बंगले का रूख करते हैं या नहीं।
हालांकि अब दोनों ही सार्वजनिक मंचों से एक-दूसरे को अपना दोस्त बता रहे हैं।