फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Says Film Battle of Galwan Role Is Physically Demanding

Salman Khan: फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ के रोल को सलमान ने बताया चैलेंजिंग, बोले- हर दिन यह और मुश्किल…

Thu, 17 Jul 2025 12:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 17 Jul 2025 12:30 PM IST
सार

सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अपने किरदार को वह काफी चैलेंजिंग बता रहे हैं। इस किरदार के लिए क्या-क्या कर रहे हैं? एक हालिया इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया।

विज्ञापन
Salman Khan Says Film Battle of Galwan Role Is Physically Demanding
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

विस्तार

अपूर्व लाखिया निर्देशित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ में सलमान खान एक ऑर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 में गलवां घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है। हाल ही में पीटीआई से की गई बातचीत में सलमान खान ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की। साथ ही इस रोल के लिए अपने एफर्ट पर भी बात की है। 

विज्ञापन


टफ ट्रेनिंग पर सलमान खान का फोकस 
सलमान खान कहते हैं, ‘फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का किरदार फिजिकली (शारीरिक तौर पर) मेरे लिए चैलेंजिंग है। हर दिन यह और भी मुश्किल होता जा रहा है। मुझे ट्रेनिंग के लिए ज्यादा समय देना होगा। पहले मैं इस फिल्म के लिए एक या दो हफ्ते में ट्रेनिंग लेता था। अब मैं रनिंग कर रहा हूं, किक बॉक्सिंग कर रहा हूं। यह सब फिल्म के लिए करना जरूरी है।’
विज्ञापन

सलमान खान आगे कहते हैं, ‘जब मैं फिल्म 'सिकंदर' कर रहा था तो उसका एक्शन अलग था, वह किरदार अलग था। लेकिन ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोल फिजिकली अलग है, मुश्किल है। इसके लिए मुझे लद्दाख के ऊंचे पहाड़ों पर और ठंडे पानी में शूटिंग भी करनी है, जो कि एक चैलेंजिंग काम है।’  

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan: भरी महफिल में आखिर किसे देख सलमान ने रोक दी गाड़ी, बुलेटप्रूफ कार से उतरे भाईजान; वीडियो वायरल 

कब शुरू हो रही शूटिंग 
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर सलमान खान काफी एक्साइटेड हैं। सलमान खान कहते हैं, ‘जब मैं फिल्म साइन कर रहा था, तो मुझे लगा कि यह कमाल की कहानी है लेकिन यह एक बहुत ही मुश्किल फिल्म है। मुझे लद्दाख में 20 दिन शूटिंग करनी है। हम इसी महीने शूटिंग शुरू करेंगे।’ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ अगले साल जनवरी या जून में रिलीज हो सकती है। सलमान खान का कहना है कि यह फिल्म जनवरी में रिलीज होगी।  

बजरंगी भाईजान 2 को लेकर दिया अपडेट
इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (आईएसआरएल) के दूसरे सीजन के प्रेस इवेंट में सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान 2’ को लेकर भी अपडेट दिया है। वह कहते हैं, ‘मुझे फिल्म ‘बजरंगी भाईजान ’ पसंद आई थी। नई फिल्म में भी इमोशनल एंगल वैसा ही होगा लेकिन यह कहानी अलग होगी।’ बताते चलें क आज यानी गुरुवार को सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को 10 साल पूरे हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed