फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan says actresses should be paid equal

हीरोइनों के बारे में सलमान का बयान बदल देगा आपकी सोच

Sun, 06 Sep 2015 08:27 AM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 08:27 AM IST
विज्ञापन
salman khan says actresses should be paid equal

सलमान खान को बॉलावुड में अपने अफेयर्स के लिए ही जाना जाता है। लेकिन वो हीरोइनों के बारे लिए दिल में काफी इज्जत रखते हैं। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा मंहगे हीरो में से एक सलमान खान मानते हैं कि अभिनेत्रियों को भी अभिनेता के बराबर फीस मिलनी चाहिए। अभिनेताओं के मुकाबले अभिनेत्रियों को मिलने वाले कम पैसों पर अक्सर चर्चा होती है। हाल ही में फिल्म 'हीरो' से निर्माता बने सलमान खान भी मानते हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


अभिनेताओं को ज्यादा पैसा दिए जाने के पीछे तर्क दिया जाता है फिल्म निर्माता को होने वाला मुनाफा। लेकिन इस मुनाफे का हिस्सा हीरो को ज्यादा और हीरोइन को कम क्यों दिया जाता है? सलमान कहते हैं, 'देखिए बतौर निर्माता मैं कह सकता हूं कि हमें कभी अभिनेत्रियों को बढ़ी फीस देने में तकलीफ नहीं होती, बशर्ते निर्माताओं को भी उतना ही मुनाफा हो।'
विज्ञापन


हाल ही में अभिनेत्री तब्बू ने अपनी फिल्म 'दृश्यम' के प्रमोशन के दौरान कहा था, 'फिल्म जिसके नाम से चलती है उसे ही ज्यादा पैसा मिलना चाहिए और बॉलीवुड में यह नाम हीरो का होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकार की फीस उसकी लोकप्रियता पर निर्भर है

salman khan says actresses should be paid equal

लेकिन ऐसा नहीं है कि हर कोई इस सिस्टम से खुश ही हो। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत किसी खान के साथ काम करने के लिए हां नहीं कर रहीं, क्योंकि वो मानती हैं कि उन्हें अभिनेताओं से ज्यादा पैसे न मिले, कम से कम बराबरी का दाम तो मिलना चाहिए।

पिछले कुछ वर्षो से महिलाओं पर आधारित फिल्में जैसे, मर्दानी, क्वीन और मेरीकॉम के लोकप्रिय होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री मे यह विवाद उठा कि अभिनेत्रियों को भी अभिनेताओं के बराबर फीस मिलनी चाहिए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

जब नए नए निर्माता सलमान खान से यह सवाल पूछा गया तो वो बोले, 'एक कलाकार की फीस उसकी लोकप्रियता पर निर्भर करती है, अगर आपके निर्माता आपके नाम से उतना पैसा कमा सकते हैं तो उन्हें आपकी फीस बढ़ाने में कोई तकलीफ नही होगी, शायद ये सब कुछ स्पष्ट कर देता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed