फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan said Jacqueline Fernandez was first choice for his film London Dreams

9 साल पहले सलमान की हीरोइन बनते-बनते रह गई थीं जैकलीन, इस वजह से छोड़ दी थी फिल्म

Wed, 06 Jun 2018 09:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan said Jacqueline Fernandez was first choice for his film London Dreams
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान आए दिन अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' और इससे जुड़े किरदारों के बारे में खुलासे करते रहते हैं। बॉबी देओल के बाद अब सलमान ने अपनी हीरोइन जैकलिन फर्नांडीस को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। उनका यह खुलासा जैकलिन फर्नांडीस के फैंस को हैरान कर देगा। 
विज्ञापन


हाल ही में सलमान खान ने बताया है कि जैकलिन फर्नांडीस उनकी फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं। पता हो कि सलमान खान, अजय देवगन और असिन स्टारर फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' साल 2009 में रिलीज हुई थी। सलमान खान ने बताया है कि जैकलिन फर्नांडीस पहले 'लंदन ड्रीम्स' से बॉलीवुड में अपने करियार की शुरुआत करने वाली थीं, लेकिन इस फिल्म की तैयारी में ज्यादा समय लग रहा था। इसलिए जैकलिन फर्नांडीस ने 'लंदन ड्रीम्स' न करने के बजाय उसी साल रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अलादीन' को साइन कर लिया। 
विज्ञापन


सलमान खान ने आगे कहा कि फिल्म 'अलादीन' के बाद जैकलिन फर्नांडीस और सलमान खान ने फिल्म 'किक' में साथ काम किया। वहीं बात करें सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीस की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' की तो यह फिल्म 'रेस' सीरीज की तीसरी फिल्म हैं। आपको बता दें कि 'रेस 3' में सलमान और जैकलिन के अलावा बॉबी देओल, डेजी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed