फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan's upcoming film tubelight director kabir khan speaks over its release in pakistan

पाक में 'ट्यूबलाइट' की रिलीज को लेकर कबीर खान ने दिया दो टूक जवाब

Wed, 17 May 2017 12:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 17 May 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
salman khan's upcoming film tubelight director kabir khan speaks over its release in pakistan
ना सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि सलमान खान के फैंस सात समंदर भी उनकी फिल्मों का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में जबरदस्त प्रमोशन के साथ ईद पर रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'ट्यूबलाइट' का भी इंतजार किया जा रहा है। इसी कारण से सलमान के फैंस चाहते हैं कि उनकी फिल्म भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशो में भी रिलीज की जाए लेकिन हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि कुछ पाकिस्तानी फिल्मकार नहीं चाहते हैं कि सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ ईद के मौके पर वहां रिलीज हो।
विज्ञापन


उनका मानना है कि ईद के मौके पर अगर ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होगी तो इससे उनकी फिल्मों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। कल ही दुबई में इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया, इसी दौरान फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने इस बारे में पूछा गया जिस पर कबीर ने कहा कि ‘मुझे नहीं लगता है कि हमें सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करना चाहिए। हमें किसी भी पाकिस्तानी फिल्मकार ने अभी तक यह नहीं कहा है कि आप अपनी फिल्म वहां ईद पर न लायें।' 
विज्ञापन


आगे कबीर बोले 'हां, मैंने भी इस बारे में सुना जरुर है कि उन्हें लगता है कि हमारी फिल्म वहां नहीं आयेगी तो उनके पास कमाई का अच्छा मौका होगा। हालांकि अगर ऐसा होता भी है तो हम ईद के बाद वहां आयेंगे। साथ ही अंत में हमें लगता है कि हमारी फिल्म को सभी को एंजॉय करना चाहिए। सलमान खान के बहुत सारे फैंस पाकिस्तान में भी है। बॉक्स ऑफिस से भी बढ़कर हमें पाकिस्तान से बहुत प्यार मिलता है। ‘बजरंगी भाईजान’ के समय लोगों ने दिल खोलकर हमें पसंद किया था, इस बार भी हमें ऐसी ही उम्मीद है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कबीर खान ने ये साफ कर दिया है कि भले ही ईद पर फिल्म पाकिस्तान में रिलीज न हो पर ये फिल्म वहां रिलीज जरूर की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed