{"_id":"a951c3398918056903d873ddcf5aeefd","slug":"salman-khan-s-twitter-acount-is-hack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के फैंस अब हो जाएं सावधान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के फैंस अब हो जाएं सावधान
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Wed, 13 Nov 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता काफी परेशान हैं कारण सलमान खान का सोशल मीडिया एकाउंट का हैक होना है। ये जानकारी सलमान की बहन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर डाली है।
विज्ञापन
कुछ हैकर्स ने सलमान खान का ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया है। सबसे पहले इसकी जानकारी उनकी बहन अर्पिता को हुई। अर्पिता ने देखा कि सलमान के एकाउंट पर काफी ऐसे ट्वीट्स थे जो उन्होंने नहीं लिखे थे।
विज्ञापन
ये बात उन्होंने सलमान को भी बता दी तो वे भी परेशान हो उठे। मामले की तह तक जाने पर पता चला कि किसी ने सलमान की आईडी व प्रोफाइल चुराकर एक नकली एकाउंट बना डाला है।
विज्ञापन
मालूम हो कि बिग बॉस में कुशाल व गौहर मामले में सलमान पर पक्षपात का आरोप भी लगाया जा रहा है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आई हुई है।
इस संबंध में सलमान भी ट्विटर पर एक्टिव हैं। लेकिन हाल फिलहाल में जो कमेंट उनके ट्विटर पर आए हैं वो उनके फर्जी एकाउंट से भी जुड़े हो सकते हैं।
अर्पिता ने भी अपने ट्वीट में इस ओर इशारा किया है। वैसे अब सलमान के फैंस को काफी सावधान रहना होगा और किसी भी इंटरेक्शन से पहले सलमान की आईडी की पूरी तरह से पड़ताल करनी पड़ेगी।