{"_id":"da3d9efc-d984-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-s-mental-actress-sana-khan-gets-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में हैं सलमान की दोनों नायिकाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा में हैं सलमान की दोनों नायिकाएं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Jun 2013 02:08 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मेंटल' अलग-अलग वजहों से चर्चाओ में हैं। कभी यह फिल्म अपने संभावित घाटे की वजह से चर्चा में आती है तो कभी बजट को लेकर।
विज्ञापन
अभी ताजा मामला नायिकाओं को लेकर है। इस फिल्म में दो नायिकाएं मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह दोनों ही नायिकाएं इन दिनों अलग-अलग वजह से चर्चाओं में आयी हैं।
विज्ञापन
फिल्म की नायिका सना खान को जमानत मिल गयी है। सना खान पर एक लड़की को किडनैप करने का आरोप लगा था। उन पर अभी भी केस चल रहा है। हालांकि उन्हें जमानत मिल गयी है।
विज्ञापन
इस फिल्म की दूसरी नायिका डैजी शाह हैं। उनको लेकर खबर यह है कि वह इन दिनों मोटी हो गयी हैं। सुनने में आ रहा है कि बीते दिनों में डेजी शाह का वजन बढ़ गया है।
इस बात से सलमान खान अपसेट हैं। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के दिन रिलीज होगी। इस साल सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।