फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan's marriage

कब-कब होते- होते रह गई सलमान की शादी

Tue, 11 Mar 2014 11:25 AM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
salman khan's marriage

सलमान खान ने बॉलीवुड में 'बीबी हो तो ऐसी' फिल्म से शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने उनको बुलंदियों पर पंहुचा दिया। लवर बॉय की इमेज में सलमान को खूब पसंद किया गया।

विज्ञापन


इसके बाद हिट फिल्मों के साथ ही उनके प्यार के किस्से भी खूब परवान चढ़े। कई हीरोइनों के साथ उनके अफेयर रहे तो कइयों के साथ बाद शादी तक भी जा पंहुची। जानिए उनके ऐसे ही अफेयर और किस्से।

विज्ञापन

पहले सोमी अली ने धड़काया दिल

salman khan's marriage

सलमान खान सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे और सोमी अली बॉलीवुड में जगह बनाने को संघर्ष कर रही थीं। तब इस बाला के प्यार के किस्से सलमान खान के साथ खूब चले।

सलमान की वजह से कुछ फिल्में भी सोमी अली को मिली थीं पर वो कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं कर पाईं। कई बार ऐसी खबरें आईं कि सलमान की शादी सोमी अली से फिक्स हो गई है पर ये बात हकीकत में तबदील नहीं हो पाई।

फिर संगीता बिजलानी ने गिराई बिजली

salman khan's marriage
इसके बाद सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी के साथ जुड़ा। संगीता को कई जगहों पर सलमान खान के साथ देखा गया। संगीता की किस्मत बॉलीवुड में तो कुछ खास नहीं चमकी पर सलमान के साथ उनके नाम जुड़ने से उनको एक अलग ही पहचान मिली। संगीता से सलमान की शादी के किस्से भी खूब परवान चढ़े।

सलमान की संगीता से शादी की खबरें आईं लेकिन फिर सलमान से ब्रेकअप के बाद संगीता ने अजरुद्दीन से शादी कर इस खबर को अफगाह करार करवा दिया। हालांकि कि अब सुनने में आया है कि संगीता एक बार फिर सलमान खान की अच्छी दोस्त बन गई हैं।

विज्ञापन

ऐश्वर्या रॉय को अपना नहीं बना सके सल्लू

salman khan's marriage

विश्व सुदंरी ऐश्वर्या रॉय के साथ सलमान खान के अफेयर ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। इस रिश्ते को लेकर सलमान वाकई बेहद संजीदा थे। इनकी जोड़ी भी लोगों को पसंद आ रही थी।

सबको यकीन था कि सलमान और ऐश्वर्या की शादी हो जाएगी। लेकिन इसके बाद सलमान खान का ऐश्वर्या के प्रति कुछ ज्यादा ही पसेसिव होना इस रिश्ते को तोड़ गया। सुनने में ये भी आया कि सलमान खान ने सैट पर शूटिंग के दौरान ऐश की पिटाई भी की थी।

इसके बाद ऐश हमेशा के लिए उनसे दूर हो गईं और बच्चन परिवार की बहू बन गईं।

कैट की सुंदरता पर मर मिटे सलमान

salman khan's marriage
सलमान खान की उम्र बढ़ती गई लेकिन बॉलीवुड में उनका स्टारडम कम नहीं हुआ। हमउम्र हीरोइनों के अलावा अब सलमान का दिल कमसिन हीरोइनों पर भी आने लगा। कैटरीना कैफ पर मेहरबानी कर सलमान ने बॉलीवुड में उनके जमने में खूब मदद की।

दोनों को हर जगह साथ देखा जाने लगा। इनके प्यार के किस्से धीरे-धीरे फैलने लगे। कैटरीना से भी सलमान की दुल्हन बनने की उम्मीद की जाने लगी लेकिन कैटरीना इसके बाद रणबीर कपूर के प्यार में पड़ गईं और सलमान फिर से अकेले हो गए।

इस बार लूलिया का नाम

salman khan's marriage

देसी बालाओं की दगाबाजी के बाद शायद सलमान खान का विश्वास अब विदेशी बालाओं पर ज्यादा हो गया है इसलिए शायद रोमानियन सुंदरी लूलिया वेंटूर पर वो मर मिटे हैं।

क्योंकि खबरों की माने तो इस सुंदरी के साथ ही अब सलमान की शादी करने की अटकलें तेज हो गई हैं। सलमान कई बार उनसे मिलने जाते रहे हैं। लूलिया को सलामन के साथ उनके शूटिंग पर भी स्पॉट किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed