{"_id":"8cdbeaf058c3d122e4ef8b31c6bfb321","slug":"salman-khan-s-ex-girlfriends","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रेमिकाओं ने सलमान को यूं कर दिया हैरान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूर्व प्रेमिकाओं ने सलमान को यूं कर दिया हैरान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 29 May 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला सलमान खान की दोनों पूर्व प्रेमिकाओं ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ की दोस्ती का है। दोनों ही सलमान के साथ प्रेम संबंधों को लेकर चर्चा बटोर चुकी हैं। लेकिन इस बार चर्चा सलमान से उनके प्रेम संबंध नहीं बल्कि उनकी आपस की दोस्ती है।
विज्ञापन
जी हां ऐश और कैट आजकल अबु धाबी में खूब घुल मिल रही हैं। दोनों को एक साथ अबु धाबी के होटल में डिनर करते भी देखा गया। दो सुंदरियों को इस तरह देखकर लोगों ने कयास लगाए हैं कि इन्हें एक दूसरे की खूबियों के बारे में पता चल गया है।
विज्ञापन
अबु धाबी में क्यों हुआ मिलन
दरअसल ऐश कान्स से लौट रही थी तो अबु धाबी में रुकीं। यहीं पर कैटरीना ऋतिक रौशन के साथ फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग में व्यस्त हैं।
ऐसे में दोनों जब एक दूसरे से मिली तो दोनों ने ही पुरानी कड़वाहट को खत्म कर दोस्ती के नए जाम का स्वाद लिया।
दीपावली पर खत्म हुई थी कड़वाहट
खबर तो ये भी है कि कैटरीना और रणबीर कपूर ने पिछले साल की दीपावली बच्चन परिवार के साथ ही मनाई थी और वहीं से कैट और ऐश के बीच सलमान से जुड़ी गलतफहमियां दूर होनी शुरू हुईं। खैर लोगों को इस दोस्ती से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता लेकिन सलमान खान के लिए यह खबर जरूर हैरत भरी हो सकती है।
विज्ञापन