इन लड़कियों का दूल्हा बनते-बनते रह गए सलमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है सलमान की कुंडली में शादी का योग बड़ी मुश्किल से बनेगा। दर्जनों लड़कियों के साथ प्रेम संबंध में रहने और कई लड़कियों के साथ शादी की बात तक पहुंचते पहुंचते सलमान की शादी नहीं हो पाई। सलमान की शादी की कई बार खबरें उड़ी और अंत में अफवाह साबित हुई।
आइए देखते हैं कि किन किन कन्याओं के साथ सलमान की शादी होते होते रह गई।
सोमी अली
सोमी अली को सलमान का पहला प्यार कह सकते हैं। कहते हैं कि जब सलमान फिल्मों में आए थे तभी उनका अफेयर सोमी अली के साथ शुरू हुआ था। लंदन की रहने वाली सोमी अली इंडिया में मॉडलिंग करते वक्त सलमान से मिली और सलमान की दिल ले उड़ी।
हर लड़के की तरह सलमान भी अपने पहले प्यार को लेकर सीरियस थे। उन्होंने सोमी से शादी का प्लान तक बना लिया लेकिन कुछ ही दिनों में सोमी वापस लंदन उड़ गई और सलमान अकेले रह गए। हालांकि अपने पहले प्यार के साथ सलमान का रिश्ता आज भी अच्छा है औऱ पिछले दिनों ही सोमी अली की सलमान से मुलाकात भी हुई थी।
संगीता बिजलानी
जिस वक्त सलमान खान सोमी अली का गम भुला रहे थे संगीता बिजलानी बिजली की तरह उनकी जिंदगी में आई और सलमान की जिंदगी को रोशन कर दिया। सलमान फिर एक बार प्रेम में खो गए। संगीता को लेकर सलमान सीरियस थे और उनका परिवार भी संगीता को पसंद करता था।
एक तरफ संगीता फिल्मों और मॉडलिंग में व्यस्त थी और सलमान अपना करियर संवार रहे थे। संगीता को आमतौर पर सलमान के घर तक देखा जाता था, इन दोनों की शादी की खबरें भी आई लेकिन वो अफवाह साबित हुई।
कई साल बीतने के बाद संगीता ने अजहरुद्दीन के साथ शादी कर ली और सलमान अपने काम में व्यस्त हो गए। हालांकि अजहर से तलाक के बाद संगीता एक बार फिर सलमान के करीब दिखाई दी हैं लेकिन इस बार मामला दोस्ती का है और शादी की बात नहीं उठी है।
ऐश्वर्या राय
संगीता से दूरी के बाद सलमान कई सालों तक अकेले रहे। फिर उनकी जिंदगी में आई ऐश्वर्या राय। ऐश खूबसूरत होने के साथ साथ जहीन भी थी। हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और कहा जाता है कि उनकी शादी की डेट तक फिक्स हो गई थी।
मीडिया में इनकी शादी को लेकर तरह तरह के प्लान तक बनने लगे थे। लेकिन सलमान की अति व्याग्रता के चलते इस ऱिश्ते को नजर लग गई। शाहरुख की पार्टी में ऐश को लेकर सलमान और शाहरुख के बीच लड़ाई हुई और इसके बाद सलमान के हिंसक व्यवहार के चलते ऐश ने उनसे दूरी बना ली। यहां भी सलमान एक सुंदर रिश्ता बनाते बनाते रह गए।
कैटरीना कैफ
ऐश्वर्या का गम भुलाने की कोशिश कर रहे सलमान को सफलता तब मिली जब खूबसूरत की कैट उनकी जिंदगी में आई। सलमान कैटरीना का कैरियर संवारते-संवारते अपनी जिंदगी भी संवारने लगे। सलमान ने कैट को लॉन्च करने के लिए कई फिल्मों में काम किया और कैट को भरपूर सहारा दिया।
सलमान के चलते कैट भारतीय मीडिया की लाइमलाइट में आ गई और उन्हें फिल्में भी मिलने लगी। सलमान कैट को लेकर भी सीरियस थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे। लेकिन जाने क्या हुआ कि कैट सलमान को छोड़कर रणबीर कपूर की जिंदगी में चली गई और सलमान अकेले रह गए।
अर्पिता की शादी में सलमान ने पब्लिकली कहा भी था कि उन्होंने कैटरीना को मौका (शादी करने का) दिया था।
लूलिया वंतूर
रोमीनियाई टीवी प्रेजेंटर लूलिया वंतूर के साथ भी सलमान काफी सीरियस रहे हैं। 2003 से शुरू हुई इनकी दोस्ती पारिवारिक रिश्तों में तब्दील हो चुकी है और लूलिया भारत आने के दौरान सलमान के साथ ही रहती हैं।
लूलिया को लेकर भी सलमान सीरियस थे क्योंकि सफारी हो या शादी, सलमान के हर इवेंट में लूलिया सलमान के साथ दिखी और सलमान भी उन्हें खासा महत्व देते देखे गए।
सलमान के परिवार ने भी लूलिया को पसंद किया और अलवीरा ने लूलिया को साड़ी पहनना तक सिखाया। लेकिन करनी को जाने क्या मंजूर है कि लूलिया के साथ सगाई की खबर भी अफवाह साबित हुई।