{"_id":"5baf166b867a557f624a0a99","slug":"salman-khan-response-to-tanushree-dutta-allegedly-being-sexually-harassed-by-nana-pateka","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनुश्री-नाना पाटेकर के विवाद पर सलमान खान का बयान, बोले- 'मुझे कुछ नहीं पता'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री-नाना पाटेकर के विवाद पर सलमान खान का बयान, बोले- 'मुझे कुछ नहीं पता'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वक्त इंडस्ट्री में तनुश्री को लेकर खलबली मची हुई है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है लेकिन ताज्जुब है कि तनुश्री के साथ इंडस्ट्री का छोटा-बड़ा कोई भी कलाकार, कुछ भी बोलने से खुद को बचा रहा है।
विज्ञापन
सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, फरहान अख्तर जैसे कई स्टार्स ने तनुश्री का सपोर्ट किया है तो अमिताभ बच्चन, आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स ने सुरक्षित बयान देकर पल्ला झाड़ लिया है। हाल ही में जब सलमान खान से इस विवाद पर सवाल किया गया तो उनका बयान कुछ समझ नहीं आया।
विज्ञापन
सलमान ने इस मामले पर कहा, मुझे इस मामले के बारे में कुछ भी पता नहीं है। पहले मुझे इस विवाद को समझने दीजिए कि असल में हुआ क्या था? मैं इसके बारे में यहां-वहां से सुन रहा हूं, लेकिन मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि नाना पाटेकर ने इस पूरे मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि शोषण से क्या मतलब है। सेट पर पचास से सौ लोग मौजूद थे। मैं उसे लेकर कानूनी एक्शन लूंगा। इसके अलावा तनुश्री ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर भी इल्जाम लगाए हैं कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें सीन में तनुश्री की जरूरत नहीं भी थी, तब भी क्यू देने के लिए उनसे कहा गया कि कपड़े उतारो और नाचो। लेकिन फिल्म के कलाकारों इरफान खान और सुनील शेट्टी ने इस पर आपत्ति जताई थी और विवेक को ऐसा करने से रोक दिया था।
तनुश्री ने कहा, 'नाना की लोकप्रियता और बड़े रुतबे की वजह से मेरी आवाज और उस घटना को दबा दिया गया था। नाना राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं, इसलिए भी उनका सम्मान बहुत था और लोगों ने मेरी बात को दबा दिया था।