फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan ready to pay money to distributors for tubelight

सलमान ने ली 'ट्यूबलाइट' फ्लॉप होने की जिम्मेदारी, डिस्ट्रीब्यूटर्स को देंगे पैसा

Mon, 10 Jul 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- Presented by; कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by; कुशमिता राणा Updated Mon, 10 Jul 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
salman khan ready to pay money to distributors for tubelight
सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की रिलीज से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड धूआं करते करते हुए 'बाहुबली 2' को टक्कर देगी। लेकिन फिल्म ऐसा कुछ भी करने में नाकाम रही। इससे फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स के काफी धक्का लगा है।
विज्ञापन


डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि इस फिल्म से उन्हे काफी नुकसान हुआ है जिसका भरपाई सलमान खान को करनी चाहिए। सलमान खान इसके लिए तैयार हो गए है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि सलमान अपनी फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स को 55 करोड़ देने के लिए तैयार हो गए हैं। 
विज्ञापन


फिल्म किसी के लिए घाटे का सौदा न रहे, इसके लिए 'ट्यूबलाइट' को कम से कम 200 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर करनी थी। लेकिन इसका आंकड़ा 150 करोड़ के आसपास ही सिमट गया। अपने नुकसान की भरपाई के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स हाल ही में सलमान खान के घर गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों की मुलाकात सलमान से तो नहीं हो पाई लेकिन उनके पापा सलीम खान ने सभी को दिलासा दिया कि भाईजान सभी की मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। स्पॉटब्वॉय की एक खबर के अनुसार, डिस्ट्रीब्यूटर्स से सलीम ने खुद मुलाकात की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed