फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman khan rapid fire round with karan johar on koffee with karan 9 open up on kabhi alvida naa kehna

काॅफी विद करण 9: शाहरुख की इस फिल्म पर सलमान ने दिया था करण को लेक्चर, भाईजान ने बताया कैसी होगी उनकी बायोपिक

Thu, 15 Oct 2026 10:54 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Oct 2026 10:54 AM IST
सार

 Koffee With Karan 9: 'कॉफी विद करण' के पहले एपिसोड में करिश्मा कपूर और सलमान खान मेहमान बन कर पहुंचे। जहां रैपिड फायर राउंड के दौरान शो के होस्ट करण और गेस्ट सलमान से कई सवाल किये।

विज्ञापन
Salman khan rapid fire round with karan johar on koffee with karan 9 open up on kabhi alvida naa kehna
कॉफी विद करण - फोटो : फोटो क्रेडिट- @jiohotstar

विस्तार

फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आया है। इस दौरान रैपिड फायर राउंड में करिशमा कपूर ने सलमा खान और शो के होस्ट करण जौहर दोनों से रैपिड फायर राउंड के दौरान सवाल किये। इस दौरान कई सवालों के जवाब सलमान ने काफी घुमा फिरा के दिए। जानें क्या थे सवाल -जवाब?

विज्ञापन

क्या किया सलमान ने सवाल? 
'कॉफी विद करण' के शो के दौरान करिश्मा कपूर ने रैपिड फायर राउंड में सलमान से पूछा कि उन्हें रणवीर सिंह और एनिमल में रणबीर कपूर में से कौन बेहतर लगा। इस पर सलमान ने जवाब दिया कि सब अपने अपने किरदारों में बेहतर रहे हैं। करिश्मा कपूर ने सलमान खान से पूछा कि उनकी बायोपिक का निर्देशन कौन करेगा। उन्होंने चतुराई से आखिरी सवाल को टाल दिया और कहा कि उनकी जीवन कहानी उनके साथ कब्र में चली जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

Salman khan rapid fire round with karan johar on koffee with karan 9 open up on kabhi alvida naa kehna
कॉफी विद करण सीजन 9 - फोटो : फोटो क्रेडिट- @jiohotstar

करण जौहर ने दिये मजेदार जवाब 
'कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में हुए रैपिड फायर में राउंड में करिश्मा कपूर ने करण जौहर से कई सवाल किये। इन सवालों के जवाब करण ने काफी मजाकिया अंदाज में दिये। उन्होंने शाहरुख खान को शो का सबसे अच्छा मेहमान बताया और कहा कि वो चाहते कि करण उन पर और सलमान पर एक फिल्म बनाएं। सबसे दिलचस्प खुलासा तब हुआ जब करण ने सलमान द्वारा उन्हें 'कभी अलविदा ना कहना' फिल्म को लेकर दी गई फटकार को याद किया और कहा कि ऐसी फिल्म दोबारा न बनाएं।। करण ने कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा वाले एपिसोड को अपना पसंदीदा बताया।

विज्ञापन

Salman khan rapid fire round with karan johar on koffee with karan 9 open up on kabhi alvida naa kehna
कॉफी विद करण सलमान खान - फोटो : फोटो क्रेडिट- @jiohotstar

सलमान खान ने किया निजी जीवन पर खुलासा 
करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान सलमान खान ने शादी और पिता बनने को लेकर भी अपनी सोच साझा की। उन्होंने कहा कि उनके पास परिवार है और करण के पास भी परिवार है। सलमान ने आगे कहा कि वह भी जिंदगी में कभी न कभी बच्चे जरूर चाहते हैं और एक समय के बाद पिता बनना चाहते हैं।
सलमान ने कहा कि 16 साल की उम्र से उनके साथ ऐसा होता आया है कि वह किसी से प्यार करते हैं और फिर उस लड़की की शादी हो जाती है। रिश्तों को लेकर अपनी सोच बताते हुए सलमान ने कहा कि बेडरूम की बातें बेडरूम में और लिविंग रूम की बातें लिविंग रूम में ही रहनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed