Salman Khan: क्या सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर सेंसर ने लगाई रोक? मेकर्स ने खबर पर दी प्रतिक्रिया; जानें अपडेट
Salman Khan Movie Maatrubhumi: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ के सर्टिफिकेशन को सेंसर बोर्ड ने रोक दिया है, ऐसी अटकलें लग रही थीं। इस खबर पर फिल्म के मेकर्स ने अब चुप्पी तोड़ी है। जानिए, फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर क्या है, नया अपडेट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान फिल्म्स ने शनिवार की दोपहर को एक सोशल मीडिया पोस्ट साझी की है, इसमें फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर एक नया जानकारी साझा की है। पोस्ट में उन खबरों का खंडन किया गया है, जिनमें कहा गया है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेशन रोक दिया है।
सलमान खान फिल्म्स ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘ऐसे सभी दावे गलत हैं जिनमें कहा गया है कि 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ा है या इसके सर्टिफिकेशन को रोक दिया गया है। फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर के पास नहीं भेजा गया है। इसलिए ऐसी खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।’
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी न फैलाएं। फिल्म से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी सलमान खान फिल्म्स द्वारा केवल उनके आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही साझा की जाएगी।’
फिल्म में आर्मी ऑफिसर बनेंगे सलमान खान
सलमान खान की 'मातृभूमि' एक देशभक्ति से भरी फिल्म हाेगी। इसमें वह एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभाएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह हैं। इस साल के अगस्त महीने में रिलीज होगी। 'मातृभूमि' के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं।