Viral Video: 85 साल की उम्र में जिम पहुंचीं सलमान की मां हेलेन, बिपाशा समेत कई सेलेब्स ने दिए क्यूट रिएक्शंस
Helen Gym Viral Video: हेलेन का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह 85 साल की उम्र में भी जिम में कसरत करती नजर आ रही हैं।
विस्तार
वेटरन एक्ट्रेस और सलमान खान की मां हेलेन का एक वीडियो उनकी फिटनेस ट्रेनर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें हेलन 85 साल की उम्र में बिना छड़ी की मदद के सीढ़ियां चढ़ने से लेकर ट्रैम्पोलिन जंप करती नजर आईं। इस पोस्ट के साथ हेलेन की ट्रेनर ने लिखा, '85 साल की उम्र में, हेलेन खान वो कर रही हैं जो ज्यादातर लोग करने की कोशिश भी नहीं करते! बिना छड़ी के सीढ़ियां चढ़ने से लेकर ट्रैम्पोलिन जंप करने और मोनिका ओह माय डार्लिंग पर डांस करने तक - वो बस अजेय हैं। यह जीता-जागता सबूत है कि पिलाते आपको जवान बनाए रखता है!'
A post shared by Yasmin Karachiwala | Celebrity Fitness Instructor (@yasminkarachiwala)
हेलेन के इस लाजवाब वीडियो पर कई सेलेब्स ने प्यार लुटाया है। जहां बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर ने लिखा, 'वाओ' तो वहीं मलाइका अरोड़ा खान ने लाल दिल वाली इमोजी बनाई है। इसके अलावा सोफी चौधरी ने लिखा, 'यह अब तक का सबसे प्यारा वीडियो है। हेलेन आंटी आपसे प्यार करती हूं.. हम सभी के लिए एक प्रेरणा!! आप वास्तव में उतनी ही युवा हैं, जितनी आपकी रीढ़ लचीली है।' बिपाशा बसु ने लिखा, 'सबसे प्यारी प्रेरणा।'
यह भी पढ़ें: Qayamat Song Teaser: 'हाउसफुल 5' का नया गाना 'कयामत' का टीजर रिलीज, क्रूज पर पार्टी करते दिखे स्टार्स