फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Major Movie Trailer Launch Salman Khan, Mahesh Babu and Prithviraj Sukumaran to Launch Trailer in Three languages

Major Movie Trailer: आज रिलीज होगा मेजर का 'ट्रेलर', सलमान खान, महेश बाबू और पृथ्वीराज तीन भाषाओं में करेंगे लॉन्च

Mon, 09 May 2022 01:39 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 09 May 2022 01:39 PM IST
विज्ञापन
Major Movie Trailer Launch Salman Khan, Mahesh Babu and Prithviraj Sukumaran to Launch Trailer in Three languages
मेजर पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई हमले 26/11 में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। देश के रियल हीरो पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए सलमान खान, महेश बाबू और पृश्वीराज सुकुमारन एकसाथ नजर आएंगे। यही तीनों लोग मेजर के ट्रेलर को लॉन्च करेंगे। इसको तीन भाषाओं हिंदी, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। पहले मेजर का ट्रेलर 26 मार्च को रिलीज होने वाला था, लेकिन फिर कोरोना की वजह से इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। 
विज्ञापन

अब 'मेजर' का ट्रेलर आज शाम करीब 5 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसमें सेना के अधिकारी की प्रेरणादायक यात्रा और मुंबई में हुए आतंकी हमलों में उनकी बहादुरी के किस्से से रूबरू कराया जाएगा। इस फिल्म का ट्रेलर बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है। बता दें कि सलमान खान और पृथ्वीराज सुकुमारन इसे अपने सोशल मीडिया पर हिंदी और मलयालम में रिलीज करेंगे, जबकि महेश बाबू हैदराबाद में ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इससे पर्दा उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Major Movie Trailer Launch Salman Khan, Mahesh Babu and Prithviraj Sukumaran to Launch Trailer in Three languages
मेजर पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

मेजर फिल्म में संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार साउथ के सुपरस्टार अदिवि शेष निभा रहे हैं। इस फिल्म का दमदार पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। ये फिल्म सेना के पर्सनल और प्रोफेशल जीवन पर रोशनी डालने का काम करेगी। महेश बाबू की जीएमबी एंटरटेनमेंट और ए प्लस एस मूवीज के सहयोग से सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन शशि किरण टिक्का ने किया है।

विज्ञापन

फिल्म में एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। शोभिता एक प्रवासी भारतीय महिला का किरदार निभा रही हैं, जो उस रात को हुए भयावह हमले में होटल के अंदर आतंकवादियों की गिरफ्त का शिकार हो जाती है। फिल्म मेजर 3 जुलाई 2022 को रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed