फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan launch bhagya shree

भाग्यश्री के बेटे को लेकर गंभीर हैं सलमान

Mon, 16 Jun 2014 11:02 AM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
salman khan launch bhagya shree

सलमान खान और भाग्यश्री अपनी पहली ही फिल्म 'मैंने प्यार किया' से रातों रात सुर्खियां बटोरने के लिए जाने जाते हैं। जिसके बाद यह जोड़ी भी दर्शकों की भी चहेती बन गई थी। लेकिन एक बार फिर ये नाता एक दूसरे रूप में जुड़ा है। सुनने में आया है कि अब सलमान खान भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु को भी अभिनय क्षेत्र में शुरुआत कराने जा रहें हैं।

विज्ञापन


हालाँकि अभी तक भाग्य श्री और उनके उद्यमी पति हिमालय दसानी अपने 24 वर्षीय बेटे के लिए अच्छी स्क्रिप्ट के इंतजार में थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया तो अब अभिमन्यु की नाव को सलमान रास्ता दिखाने जा रहें हैं।
विज्ञापन


सूरज पंचोली को भी कर चुके हैं लांच

salman khan launch bhagya shree

सूत्रों की माने तो सलमान आथिया शेट्टी और सूरज पंचोली की ही तरह अभिमन्यु को अपने होम प्रोडक्शन से फिल्मों में लेकर आएँगे। जिसके लिए उन्होंने अभिमन्यु को हर तरह से ट्रेनिंग देनी भी शुरू कर दी है।

​सलमान ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि अभिमन्यु को अभी वर्कआउट करना है, और बॉडी बनानी है। हो सकता है कि मैं उसे अपने ही गृह-निर्देशन में लॉन्च करूँ।

​वहीं इस खबर की पुष्टि भाग्यश्री ने भी यह कहकर कर दी है कि इस वक़्त हम इस पर ज्यादा बात नहीं कर सकते, क्योंकि पहले खबरों में आकर अचानक से गायब हो जाना ठीक नहीं है। अभिमन्यु बहुत मेहनत कर रहा है। जब वह अपना काम पूरा कर लेगा तो मैं खुद आकर आपको उसके बारे में जानकारी दूँगी। इसके लिए मुझे कुछ समय चाहिए। अभी मैंने इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed