फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan, jai ho

मुझे अच्छी फिल्में नहीं बनानीः सलमान

Sat, 14 Dec 2013 08:19 AM IST
अमर उजाला मुंबई
अमर उजाला मुंबई Updated Sat, 14 Dec 2013 08:19 AM IST
विज्ञापन
salman khan, jai ho

सलमान खान ने कहा है कि उनकी चाहत है कि उनकी फिल्में अच्छी न हों। आखिर वह ऐसा क्यों चाहते हैं?

विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ बटोरने वाले निर्देशक संजय लीला भंसाली अचानक फिर सलमान खान के निशाने पर आ गए। ‘जय हो’ के फर्स्ट लुक को लॉन्च के दौरान जब मंच पर कहा गया कि जैसे ‘राम-लीला’ और ‘आर...राजकुमार’ अच्छी फिल्में हैं और चल रही हैं, वैसे ही ‘जय हो’ भी चले तो सलमान अपनी जगह से उठ खड़ हुए और खिलखिला कर हंसने लगे।

उन्होंने कहा कि अगर यह ‘अच्छी’ फिल्में हैं तो फिर मेरी फिल्म अच्छी न हो। लेकिन बाद में वह संभले। उन्हें याद आया कि ‘जय हो’ को प्रोड्यूस कर रही कंपनी इरोज इन दोनों फिल्मों की भी प्रोड्यूसर है तो उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि उनका अच्छा समय चलता रहे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले भंसाली की पिछली फिल्म ‘गुजारिश’ की रिलीज के वक्त भी सलमान ने चुटकी ली थी। 2010 में आई इस फिल्म की रिलीज के बाद सलमान ने कहा था कि उस फिल्म को तो कोई कुत्ता भी देखने नहीं गया। हालांकि भंसाली ने इस पर चुप्पी साध ली थी, ताकि विवाद न बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed