{"_id":"5afec41f4f1c1be3408b63bc","slug":"salman-khan-jacqueline-fernandez-race-3-first-song-heeriye-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आ गया 'रेस 3' का पहला गाना, सलमान-जैकलीन का ऐसा डांस पहले नहीं देखा होगा आपने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आ गया 'रेस 3' का पहला गाना, सलमान-जैकलीन का ऐसा डांस पहले नहीं देखा होगा आपने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
रेस 3
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से भरपूर प्यार मिल रहा है। अब 'रेस 3' का पहला गाना 'हीरिये' रिलीज हो गया है। गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस जमकर डांस कर रहे हैं। गाने में जैकलीन पोल डांस करती हुई भी दिख रही हैं। उनको इस अंदाज में आपने पहले नहीं देखा होगा। सलमान ने इस गाने को ट्वीट किया है।
विज्ञापन
Posting #Heeriye song . pole lo . wat u think abt it ? #Race3 @SKFilmsOfficial @tipsofficial @meetbros @nehabhasin4u #DeepMoney @remodsouza @RameshTauranihttps://t.co/lJzZD96Aup
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 18, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
इस गाने को मीत ब्रदर्स, डीप मनी और नेहा भसीन ने गाया है। गाने का संगीत भी मीत ब्रदर्स ने ही दिया है। फिल्म में सलमान-जैकलीन के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम हैं। फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा हैं।
इससे पहले 15 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये एक एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसके शूटिंग लोकेशन कमाल के हैं। फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगी।
इससे पहले 15 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये एक एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसके शूटिंग लोकेशन कमाल के हैं। फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगी।
