{"_id":"6ea081a0-ba0d-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-is-god-for-someone","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीजिए सलमान इंसान नहीं भगवान का वरदान हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लीजिए सलमान इंसान नहीं भगवान का वरदान हैं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 11 May 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में सलमान खान से जुड़ी जितनी बातें नकारात्मक हैं उतने ही उनके चाहने वाले भी हैं। फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने उन्हें इंसान नहीं बल्कि भगवान का वरदान तक बता दिया।
विज्ञापन
अभिनेता अर्जुन कपूर बॉलीवुड में अपने करियर का श्रेय सलमान खान को देते हैं और कहते हैं कि उनकी मां मोना भी उनकी सम्भावनाएं देखते हुए उन्हें श्रेय देती थीं।
विज्ञापन
अर्जुन ने कहा, "जब मैं एक सहायक था, मैं उनके साथ काफी समय बिताता था। मुझे लगता है कि यह एक भावनात्मक जुड़ाव था। मेरी मां हमेशा कहती थीं कि वह ईश्वर के वरदान हैं।"
विज्ञापन
सलमान की फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' में सहायक निर्देशक रह चुके अर्जुन शुरुआत में सिर्फ निर्देशन पसंद करते थे।
उन्होंने कहा, "एक रात सलमान ने मुझसे कहा कि तुम्हें अभिनेता बनना चाहिए और मैंने पहले उन्हें देखा फिर खुद को देखा। मैंने कहा, 'क्या आप मुझे अभिनेता बनता देखना चाहते हैं? मैं निर्देशक बनकर खुश हूं और मैं कहानी लिखूंगा, मुझे अभिनय में रुचि नहीं है।"
सलमान ने अर्जुन से कहा कि आज से 10 साल बाद वह अभिनेता न होने पर अफसोस करेंगे।
अर्जुन का वजन कभी 140 किलोग्राम रहा है और उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'इशकजादे' के लिए काफी वजन घटाया था।