{"_id":"73d769b975e1ac086a0dc5d9e8835cd5","slug":"salman-khan-in-new-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौने होकर बड़े अजीब दिखेंगे सलमान?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बौने होकर बड़े अजीब दिखेंगे सलमान?
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 06 Jun 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान अब बौने होने जा रहे हैं। देखना होगा कि वह बौने होकर किस तरह से नजर आते हैं। कब दिखेगा यह रूप?
विज्ञापन
सुनने में आया है कि सलमान खान अब 'रांझणा' के निर्देशक आनंद एल राय की अगली फिल्म में काम करने जा रहें हैं। जिसमें वह एक बौने के किरदार में नजर आएँगे। इसके लिए सलमान ने निर्देशक के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति भी दे दी है।
एक सूत्र के अनुसार, "सलमान भी कुछ समय से राय के साथ काम करना चाह रहे थे, और इसीलिए उन्होंने राय की फिल्म के लिए हाँ कह दी है। जल्द ही इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। जिसमें सलमान एक बौने के किरदार में नजर आएँगे। सलमान अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाना बेहद पसंद करते है और इसीलिए वह बिना सोचे इस फिल्म के लिए तैयार हो गए।"
विज्ञापन
हालाँकि इस बारे में आनंद एल राय से बात नही हो पाई है। लेकिन एक और सूत्र का कहना है कि अभी फिल्म की तारीखों को तय करना बाकी है।
सूत्र ने बताया, "सलमान के पास अब से लेकर और 2016 तक बिलकुल समय नही है। वहीं आनंद एल राय भी 'तनु वेड्स मनु' पर काम कर रहें हैं। लेकिन हाँ राय फिल्म का प्री-प्रोडक्शन जल्द ही शुरू कर देंगे।
विज्ञापन