फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan House Firing Case: Mumbai Police Request to Home Ministry To issuance of LOC against Anmol Bishnoi

Salman Khan Firing: अनमोल बिश्नोई के विदेश भागने की आशंका, निकासी पर नजर रखने के लिए केंद्र को भेजी चिट्ठी

Thu, 25 Apr 2024 01:02 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 25 Apr 2024 01:02 PM IST
सार

सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी की घटना के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के दौरान गुजरात की तापी नदी से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 13 गोलियां बरामद कीं।

विज्ञापन
Salman Khan House Firing Case: Mumbai Police Request to Home Ministry To issuance of LOC against Anmol Bishnoi
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता के घर पर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी की घटना के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब इस मामले में चल रही जांच के बीच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज गुरुवार, 25, अप्रैल को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने को कहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने तापी नदी से बरामद की गोलियां
मुंबई पुलिस की रडार पर अनमोल बिश्नोई तब आया, जब 14 अप्रैल को सलमान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद उसने फेसबुक पर एक पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली थी। इससे पहले मंगलवार को समाचार एजेंसी पीटीआई ने जानकारी दी थी कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के दौरान गुजरात की तापी नदी से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 13 गोलियां बरामद की हैं। 
विज्ञापन


Thangalaan: 'थंगलान' के संगीत से जुड़ा दिलचस्प खुलासा, विक्रम की फिल्म पर जीवी प्रकाश ने दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


अनमोल विश्नोई ने किया था ये पोस्ट
सलमान के घर हुई वारदात के बाद फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने ली थी। उसने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट कर लिखा, 'ज़ुल्म के खिलाफ एकमात्र निर्णय युद्ध है, तो ऐसा ही होगा। सलमान खान, हमने सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, जिससे आप हमारी ताकत को समझें और इसको न परखें। ये पहली और आखिरी चेतावनी है। इसके बाद गोलियां सिर्फ घर पर नहीं चलेंगी। आपने जिन दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान माना है, उन दोनों नाम के हमारे पास दो पेट डॉग हैं। मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। जय श्री राम।'

घटना के बाद बढ़ी सलमान की सुरक्षा
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी की घटना के सिलसिले में दो आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को 16 अप्रैल को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था। मामले में दोनों हमलावरों से पुछताछ जारी है। दोनों आरोपियों ने रविवार को सुबह करीब पांच बजे इस घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

Rashmika Mandanna: श्रीवल्ली की सादगी के दीवाने हुए फैंस, हीरामंडी की स्क्रीनिंग पर लूटी लाइमलाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed