Thangalaan: 'थंगलान' के संगीत से जुड़ा दिलचस्प खुलासा, विक्रम की फिल्म पर जीवी प्रकाश ने दिया बड़ा अपडेट
अभिनेता चियान विक्रम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थंगालान' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब, फिल्म के संगीत निर्देशक जीवी प्रकाश कुमार ने हाल ही में एक दिलचस्प अपडेट का खुलासा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता विक्रम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थंगालान' को लेकर चर्चा में हैं। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वहीं अब फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। फिल्म के पूरा होने के करीब है और संगीतकार जीवी प्रकाश फिल्म के लिए स्कोरिंग कर रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म के संगीत कार्यों के बारे में अपडेट दिया। 'थंगालान' का निर्देशन पा रंजीत ने किया है और यह पहली बार है कि जीवी प्रकाश निर्देशक के साथ काम कर रहे हैं।
फिल्म में क्या है नया खास
हाल ही में जीवी प्रकाश कुमार ने एक्स पर खुलासा किया कि थंगालान का बैकग्राउंड स्कोर प्रगति पर है और कहा कि यह कुछ बहुत अनोखा और विशेष होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक नई आवाज शैली मौजूद है और वह उन सभी को दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। फिलहाल फिल्म की अभी तक रिलीज की तारीख को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बावजूद इसके 'थंगालान' के निर्माताओं ने समय-समय पर फिल्म से झलकियां देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
#thangalaan bgscore on progress … 🔥🔥🔥 . Will be something very unique and special . A new voicing style 👍 . Excited to show u all on screens soon . @beemji @chiyaan @StudioGreen2
— G.V.Prakash Kumar (@gvprakash) April 24, 2024
फिल्म के कलाकार
हाल ही में, विक्रम के जन्मदिन के अवसर पर टीम ने फिल्म के निर्माण की एक झलक जारी की, जिसे अद्वितीय बीट्स और बैकग्राउंड स्कोर के साथ जोड़ा गया था। थांगलान के साथ पा रंजीत नए सहयोगियों के साथ प्रयोग कर रहे हैं, जबकि जीवी प्रकाश के साथ काम करने का उनका यह पहला अवसर होगा, यह प्रोजेक्ट विक्रम के साथ भी उनका पहला प्रोजेक्ट है। फिल्म में चियान विक्रम के साथ पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, पसुपति और अन्य भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Dayanand-Aditya: दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहे 'सीआईडी' के 'दया' और 'अभिजीत', इस शो के लिए साथ किया का
एक्शन से भरपूर होगी फिल्म
नीलम प्रोडक्शंस के सहयोग से स्टूडियो ग्रीन द्वारा निर्मित यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द ही 2डी और 3डी दोनों प्रारूपों में रिलीज होगी। हालांकि, अभी रिलीज की तारीख से पर्दा उठना बाकी है। यह फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जो कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड्स की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
Lara Dutta: बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं लारा दत्ता, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- ऐसे लोग जीवन से...