Rashmika Mandanna: श्रीवल्ली की सादगी के दीवाने हुए फैंस, हीरामंडी की स्क्रीनिंग पर लूटी लाइमलाइट
टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकीं रश्मिका ने 'हीरामंडी' के प्रीमियर में शिरकत की। हरे रंग के सूट में रश्मिका बेहद प्यारी नजर आईं।
विस्तार
श्रीवल्ली की सादगी पर फैंस फिदा
रश्मिका ने इस खास स्क्रीनिंग में सादगी से लोगों के दिलों को जीत लिया। रश्मिका ने इस दौरान हरे रंग का हैवी अनारकली सूट पहना था। इस आउटफिट में रश्मिका बेहद प्यार लगीं। रश्मिका ने अपने अलग-अलग अंदाज से फोटो क्लिक करवाईं। साथ ही उन्होंने अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया। सूट के साथ हैवी दुप्पटे का स्टाइल भी फैंस को काफी पसंद आया।
स्क्रीनिंग के दौरान रश्मिका का लुक
रश्मिका ने अपनी एक स्माइल से स्क्रीनिंग की पूरी लाइमलाइट लूट ली। रश्मिका मंदाना की एक्टिंग के साथ-साथ फैंस उनके फैशन सेंस को भी जमकर पसंद करते हैं। वो हर आउटफिट में कमाल की दिखती हैं। स्क्रीनिंग के दौरान हरे सूट के साथ कानों में हैवी ईयररिंग और हैवी दुप्पटे में उनकी खूबसूरती साफ झलक रही है। रश्मिका ने बालों को खुला रखा हुआ है। साथ ही बालों को एकदम स्ट्रेट सटल लुक दिया है। इस हैवी सूट के साथ में हाई-हील्स पहनी हुई रश्मिका मंदाना ने माथे में छोटी बिंदी लगाई हुई है। आंखों में काजल और ग्लॉसी मेकअप में रश्मिका ने कैमरे के आगे एक से बढ़कर एक पोज दिए। अपने इस पूरे लुक को रश्मिका ने क्लासिक गोल्ड सैंडल्स से पूरा किया।
श्रीवल्ली बनकर जीतेंगी लोगों का दिल
निर्देशक सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' में रश्मिका अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में रश्मिका एक बार फिर से श्रीवल्ली बनकर लोगों की धड़कनों को बढ़ाएंगी। 'पुष्पा 2' साल 2024 की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। 500 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा।
Ananya Panday: हीरामंडी की स्क्रीनिंग में रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य के संग पहुंचीं अनन्या पांडे, फैंस हुए फिदा