फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan House Firing Case: CID Recorded Accused Anuj Thapan family members Statements know Full Details

Salman Khan Firing Case: सीआईडी ने अनुज थापन के परिजनों के बयान किए दर्ज, पंजाब में किया जाएगा अंतिम संस्कार

Sat, 04 May 2024 10:16 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 04 May 2024 10:16 PM IST
सार

आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है। सीआईडी ने मामले में आरोपी अनुज थापन के परिवार के तीन सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं। ओरोपी का शव अंतिम संस्कार के लिए पंजाब ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
Salman Khan House Firing Case: CID Recorded Accused Anuj Thapan family members Statements know Full Details
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी है। हाल ही में मामले से जुड़े एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली। इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है। सीआईडी ने मामले में आरोपी अनुज थापन के परिवार के तीन सदस्यों का बयान दर्ज किया है। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि सीआईडी ने थापन के रिश्तेदारों विक्रम कुमार, कुलदीप कुमार और जसवंत सिंह के बयान दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए पंजाब ले जाया जाएगा शव

अनुज थापन के परिवार के सदस्यों ने शव पर दावा किया है, जिसे अंतिम संस्कार के लिए पंजाब ले जाया जाएगा। थापन को शूटरों को गोलियां देने के आरोप में पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को कमिश्नरेट परिसर में स्थित मुंबई क्राइम ब्रांच के लॉक-अप के शौचालय में उसका शव लटका हुआ मिला था। इसके बाद गुरुवार को जेजे अस्पताल में फोरेंसिक डॉक्टरों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम किया गया।

विज्ञापन

पंजाब से गिरफ्तार हुआ था अनुज थापन

सलमान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना की एफआईआर में दर्ज नामों में से थापन एक है। उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल में बंद है और उसका भाई अनमोल बिश्नोई को वांछित आरोपी के रूप में दिखाया गया है। अनुज थापन और सोनू कुमार बिश्नोई को क्राइम ब्रांच की टीम ने 26 अप्रैल को पंजाब के फाजिल्का से गिरफ्तार किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

थापन और सोनू ने शूटरों को दिए थे हथियार 

दोनों ने कथित तौर पर 14 अप्रैल को सलमान खान के आवास पर गोलीबारी के लिए शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियार मुहैया कराए थे। पंजाब में थापन और सोनू का गांव गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गांव के बहुत करीब है। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed